Kunihar:- कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया वॉल राइटिंग का प्रशिक्षण
कुनिहार विकास खण्ड के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉल राइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में करीब 20 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व एक विकलांग युवक ने इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वॉल राइटिंग की खूबियों को सीखा। एनआरएलएम के अंतर्गत दिए गए इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने इसे बड़े ही लग्न से सीखा। खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ व विकलांग युवक को वॉल राइटिंग सिखाना, उनकी आजीविका को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देना भी मकसद था। इस हुनर को सीखने से पंचायती राज संस्थाओं के पंचायतो में चले मनरेगा के कार्यो सहित अन्य मदो से होने वाले कार्यो की वॉल रायटिंग यही महिलाएं करेगी, जिससे इनकी आजीविका भी सुधरेगी। स्वालंबन भारत के लिए ग्रामीण स्तर पर यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान विकास खण्ड कुनीहार के राकेश कौशल, कमलेश कुमार, अनिल कुमार कनिष्ठ अभियंताओं सहित 18 पंचायतो से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
