रिवालसर : अपनी मांगाें काे लेकर मुख्यमंत्री तथा जल शक्ति मंत्री से मिले जल रक्षक
अजय सूर्या। मंडी
अपनी मांगों को लेकर जल रक्षक संघ के सदस्य आज मंडी देव सदन में मुख्यमंत्री जल शक्ति मंत्री से मिले तथा अपनी मांगे उनके समक्ष रखी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा आपका कार्य हो रहा है जल्द ही आपका कार्य कर दिया जाएगा। जल रक्षक लगभग 4 वर्षाें से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं, पर अभी तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग 8 वर्षाें का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट के लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए, उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए प्रमुख मांगे हैं। जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, उसके बावजूद भी उनकी उचित मांगे पूरी नहीं हुई है।
अगर कुछ दिनों में जल रक्षकों की उचित मांगे पूरी नहीं होती है, तो वह आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू, टेकचंद, सुनील मीडिया प्रभारी, मीना, पुष्पराज, बबलू प्रभारी, चुन्नी लाल, श्याम, बिक्की, कमल, गौरव सेन, भीमसेन, हरिचंद कांगड़ा से प्रधान सन्नी अन्य जिलों से प्रधान विनोद इकबाल रिंकू भाटिया, दीपिका, सुल्तान, सुनील व प्रीतम आदि ने सरकार से मांग की है कि उचित समय पर जल रक्षकों के हित में उचित फैसला ले सरकार। जल रक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों को पूरा विश्वास है कि इस बार सरकार उनके साथ अनदेखी नहीं करेगी।
