पाइनग्रोव स्कूल में वेबिनार का आयोजन, 300 से अधिक कैडेट्स ने लिया भाग
सविधान दिवस के अवसर पर 1 एचपी बीएन एनसीसी सोलन के तत्वावधान में पाइनग्रोव स्कूल द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया था। इस वेबिनार का संचालन क्रमशः एएनओ सुनील कुमार वर्मा और एएनओ विनीता ठाकुर ने धर्मपुर और सुबाथू शाखाओं में किया।
इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के विशाल गौरी जो कि सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यापक और संसाधन व्यक्ति सांस्कृतिक मामलों के प्रभारी उपस्थित थे। उन्होंने वेबीनार के लिए एजेंडा एनसीसी कैडेटों को संविधान, संविधान के क्यूरेटर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और कोरोना प्रभावित समय के दौरान जीवन के बारे में बच्चों को शिक्षित किया। गौरी ने छात्रों को संविधान बनाने, इसकी मुख्य विशेषताओं और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन के बारे में बताया।
अनिल कुमार वर्मा ने इस दौरान कैडेटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे जीवन पर एनओएन के योगदान और एनसीसी के योगदान पर विशेष चर्चा की। भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई थी।
स्कूल के कार्यकारी निदेशक, कैप्टन ए जे सिंह ने छात्रों के बीच हमारे संस्थापक सिद्धांतों की अधिक समझ को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के और अधिक विभिन्ना करने की आवश्यकता व्यक्त की।
इस वेबिनार में 300 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।
