दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत बागा (करोग) में कल्याण विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
तहसील अर्की की ग्राम पंचायत बागा (करोग) में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता रोहित शर्मा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ-साथ कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में तहसील कल्याण अधिकारी अर्की द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधान बागा (करोग) सुरेंद्रा, उप प्रधान श्याम लाल, बीडीसी सदस्य बनिता सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।
