नारी शक्ति फिटनेस रन व महिला सम्मान समरोह में जागरूक की महिलाएं
नेहरू युवा केंद्र चम्बा के सौजन्य से भरमौर ब्लॉक में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में ग्राम पंचायत ग्रीमा की पूर्व प्रधान कुब्जा देवी ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिला मंडल ग्रीमा व सेल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में आयी मुख्यतिथि को भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र चम्बा के सौजन्य द्वारा महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता करवाई। जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यतिथि ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया व उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व समाज के कल्याण में अहम भूमिका कैसे निभाएं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया। नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रविंद्र कुमार, अजय कपूर, रीना देवी, मोनिका कपूर, आरती, निरो देवी, बनिता, संतोष, मंगला देवी, लक्ष्मी, अनिता, प्रिया, उषा, सुनीता, रस्मो देवी इत्यादि मौजूद रही