शिमला : कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : खन्ना
इंदौरा-कांगड़ा भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा संगठनात्मक खंड बडूखर में भाजपा मंडल इन्दौरा के दायित्व बोध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। खन्ना कल जवाली और परसों डल्हौजी मंडल के कार्यक्रम में हिस्से लेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी इस दौरे के दौरान मीटिंगें करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हंै और आने वाले समय में भाजपा धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ाएगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश है जिसका मुकाबला अन्य कोई राजनीतिक दल नहीं कर सकते।
इसके उपरांत बंदयाल में वह संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।
