मंडी : युवा कांग्रेस के नेरचौक जोन की बैठक अनिल चौधरी की अध्यक्षता में हुई
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी
बल्ह युवा कांग्रेस के नेरचौक जोन की आज बैठक हुई, जिसमें नगर परिषद के डडौर वार्ड में युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिला। आज की इस बैठक का आयोजन सेक्टर इंचार्ज अनिल चौधरी के द्वारा किया गया। इस बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बहन अरुणा महाजन, जिला कांग्रेस मंडी सचिव ललित ठाकुर, जिला सचिव कांग्रेस मंडी अश्वनी सैनी, बल्ह राजीव गांधी सैल के उपाध्यक्ष विजय कश्यप, बल्ह महिला मंडल अध्यक्षा दिनेश रावत, बल्ह युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन राणा, बल्ह युवा कांग्रेस के सचिव नीरज, बल्ह युवा कांग्रेस के महासचिव नवीन के साथ पूर्व पार्षद आलम राम, पूर्व वार्ड सदस्य सुनील विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में बहुत से युवा साथी हमारी माताएं, बहनें और बुजुर्ग मौजूद रहे। मैं सभी साथियों का इस सफल आयोजन के लिए तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।