करसोग :विश्व पर्यावरण दिवस पर युवक मण्डल पोखी ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर युवक मण्डल पोखी के सदस्यों द्वारा पोखी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो सौ से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। युवक मण्डल पोखी के सभी सदस्य ने आज के दिन एक संकल्प लिया कि सभी मित्र अपने जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष पौधा रोपण करेंगे। हम सबकी जिम्मेदारी हैं कि हम अपने आस-पास को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल पाए जिसमें वो साफ हवा में सांस ले पाए। हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है वरना आने वाले समय में साफ हवा और पानी के लिए लोग तरसते रह जाएंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत पोखी के प्रधान टीना देवी, बी. डी. सी. सदस्य अनंत राम ,वार्ड सदस्य उत्तम राम महिला मंडल के प्रधान, युवक मण्डल के उप- प्रधान योगराज और अन्य सभी महिला मण्डल पोखी और युवक मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।