राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को किये श्री नैना देवी मां के दर्शन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को श्री नैना देवी मां के दर्शन करके पूजा अर्चना की। मंदिर प्रशासन के द्वारा राज्यपाल के स्वागत को लेकर तैयारियां की गई थी। उपायुक्त राजेश्वर गोयल मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम ने राज्यपाल का स्वागत किया। मंदिर में विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अभिषेक शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में बताया कि तेलगाना की सरकार और हिमाचल प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर हैदराबाद में एक हिमाचल पर्यटन केंद्र स्थापित करेंगे जहां पर जहां पर हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बारे में दक्षिण भारत के लोगों को भी व्यापक जानकारी मिल पाएगी ताकि दक्षिण भारतीय से भी लोग हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर दर्शन का लाभ उठा सकें।