आशीष ठाकुर बने त्युंन सरयून किसान एवम श्रमिक कल्याण सभा के अध्यक्ष

इलाका त्युंन सरयून किसान एवम श्रमिक कल्याण सभा की बैठक हरलोग में सम्पन हुई, बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से समिति के पूर्व महासचिव जोध सिंह, मान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत पूर्व समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। इस चुनाव को करवाने के पूर्व महासचिव मान सिंह द्वारा कैप्टन राम लाल को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में 9 पंचायतों के 86 लोगों ने भाग लिया।चुनाव में आशीष ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, बलबीर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि ठाकुर उपाध्यक्ष, देश राज, सोहन सिंह, नरेश कुमार, कर्म चन्द, धर्म सिंह, देश राज, विपन कुमार, संजीव कुमार, महासचिव पद के लिए जय प्रकाश को चुना गया। सचिव पद के लिए राजेश कुमार, अमरनाथ शर्मा, कुलदीप सिंह, रमाकांत, विनीत कुमार, किशोरी लाल, सुंदर सिंह, अमी चन्द, मुख्य सलाहकार जोध सिंह गौतम, कोशाध्यक्ष कैप्टन राम लाल, सलाहकार मान सिंह, सलाहकार रमेश चंद शर्मा, लेखाकार दूनी चन्द, प्रवक्ता पड़ के लिए रविन्द्र सिंह, कानूनी सलाहकार पद के लिए अमरनाथ व अंकुश ठाकुर को चुना गया। इस बैठक में पूर्व प्रधान अमीचन्द शर्मा, बंटी भारद्वाज, सनी ठाकुर, रविन्द्र डोगरा, शिव राम, सुरेश, निशु चन्देल, आशीष चन्देल, रविन्द्र कुमार, अंकु ठाकुर, साहिल शर्मा, मुकेश चन्देल, विनोद, दिनेश कुमार, दलीप सिंह व अन्य लोगों ने भाग लिया।