महेन्द्र सिंह ठाकुर ने एच.पी. शिवा परियोजना के तहत प्रदर्शनी स्थल तथा बागवानी समूह का किया शुभारम्भ

सिंचाई एवं स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत दयोथ के मझेड़ गांव में एच.पी. शिवा परियोजना के तहत अग्रिम प्रदर्शनी स्थल तथा बागवानी समूह का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि एच.पी. शिवा परियोजना के अंतर्गत मझेड़ में 1100 मौसमी फल लगाए गए हैं। जिसमें की आधुनिक तरीके से टपक सिंचाई, मल्चींग तथा सोलर बाड़बंदी का प्रावधान एच.पी. शिवा परियोजना में किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बागवानी समूह के लिए 10.33 हैक्टेयर क्षेत्र चयनित किया गया है। जिसमें की मौसम्मी तथा अनार के पौधे लगाए जाएंगे। इसी परियोजना के अंतर्गत अगले साल तक 100 हैक्टेयर क्षेत्र बागवानी के अधीन जिले के सभी विकास खण्डों में लाया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रदेश में प्रारम्भिक तौर पर प्रदेश में 17 कलस्टरों में इसे पायलट प्रोजेक्ट तौर पर शुरू किया गया है। जिला बिलासपुर में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत104 कलस्टर तैयार किए गए है। जिसमे दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बागवानी के तहत लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में चार स्थानों पर कार्य शुरू किया गया है। जिसमें बागवानों को उन्नत किस्म के अमरूद, अनार, लीची, मौसम्मी एवं नींबू प्रजाति की विभिन्न कलमे लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत चारो तरफ सोलर फैंसिंग और स्प्रिंकल सिस्टम सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फलों को रखने के लिए कोल्ड स्टोर भी बनाए जाएंगे तथा जूस फैक्टरी भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर कहली में पेयजल टैंक बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर विधायक वि.स. क्षेत्र घुमारवीं जीत राम कटवाल, विधायक घुमारवीं राजेन्द्र गर्ग, पूर्व विधायक श्री नैना देवी जी रणधीर शर्मा, एस.डी.एम. सदर रामेश्वर, निदेशक बागवानी एम.एम. शर्मा, उप निदेशक बागवानी विनोद शर्मा, एस.ई.आईपीएच विजय डडवालिया, अधिशाषी अभियन्ता आईपीएच अरविंद वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत एम.एस. गुलेरिया, उप परियोजना निदेशक शिवा डाॅ. देवेन्द्र ठाकुर, शिवा समिति के प्रधान धर्मपाल के अतिरिक्त अन्य सहित उपस्थित रहे।