डॉक्टर नित्तम चन्देल को अमेरिका में मिलेगा इंटरनेशनल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड

राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में लोक प्रशासन विषय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नित्तम चन्देल को अमेरिकन सोसायटी फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा 2020 का प्रितष्ठित इंटरनेशनल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। यह अवार्ड अमेरिका के केलिफोर्निया राज्य के अनहियम शहर में 3 से 7 अप्रैल को अमरीकन सोसायटी फ़ॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मेलन में डॉक्टर चन्देल "भारत ने सतत शासन और गरीबी उन्मूलन: भारत मे गरीबी उन्मूलन पहल का अध्ययन" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। डॉक्टर नित्तम इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग ले चुके है। वर्तमान में वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान 2.0 के समन्वयक व मुख्य अनुसन्धान कर्ता के रुप मे कार्य कर रहे है। उनके निर्देशन में जिले के 5 गांव करलोती, सुनाली, मछवान, दकरी व पनियाला का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। डॉक्टर चन्देल को मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित कॉलेज इनोवेशन कॉउंसिल का प्रेसिडेंट भी नियुक्त किया गया है। यह कॉउंसिल मानव संसाधन मंत्रालय के इनोवेशन सेल के कॉलेज के छात्रों में कौशल विकास, उधमशीलता, गतिविधियों व इनोवेशन के लिए छात्रों को प्रोत्साहित व प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।