विपिन सिंह परमार ने संभाला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पदभार

विपिन सिंह परमार ने विधिवत रूप से विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया में सीएम ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। दूसरा प्रस्ताव शिक्षा मंत्री ने किया जिसका अनुमोदन शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी ने किया। इसके बाद तीसरा प्रस्ताव राकेश पठानिया और चौथा प्रस्ताव उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया। प्रस्ताव के समर्थन में सदन में धवनि मत से पारित कर दिया गया। इस तरह विपिन सिंह परमार विधिवत रूप से प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए है। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष को सीएम ने उनके आसान तक लाने में और कुर्सी तक लाने के लिए पहल की। जिसके बाद नए चुने गए अध्यक्ष विधिवत रूप से विधानसभा सभा की कार्यवाही का संचालन शरू कर दिया। सता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने नए अध्यक्ष विपिन परमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा कि अध्यक्ष का आसन कोई सामान्य कुर्सी नही इस पर विठल भाई पटेल जैसे नेताओं में इस कुर्सी को सुशोभित किया है। अध्यक्ष पद की गरिमा का बड़ा इतिहास है, उमीद करतें है कि विपिन सिंह परमार पद की गरिमा और सम्मान को बरकरार रखते हुए संसदीय गरिमा के साथ विधानसभा के संचालन में सभी के साथ न्याय करेंगे।