कुनिहार में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल का भव्य स्वागत
अर्की विधान सभा क्षेत्र के कुनिहार पहुंचने पर नव नियुक्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से स्वागत किया। सभी उपस्थित लोगों ने कुनिहार के लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचने पर रत्तन सिंह पाल को फूलमालाओं के साथ सम्मानित किया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रत्तन सिंह पाल को पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रत्तन सिंह पाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी को पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि यह पद मिलना अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिसे हमे बखूबी व निष्ठा से निभाकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाना है। पूरे विधानसभा क्षेत्र की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को हल कर विकास करना ही प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेन्दर कुमार शर्मा, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, सचिव सुरेश जोशी, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, बीडीसी सदस्य सीमा महंत, हाटकोट पँचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, ओम प्रकाश, श्यामा नंद, राजीव शर्मा, आर पी जोशी, सुख पाल शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, हंसराज ठाकुर अशोक ठाकुर, प्रीतम, गोपाल कृष्ण, सहित अनेक कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
