सुर्खियों में बने रहने के लिए विधायक राणा कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, भाजपा शहरी इकाई सुजानपुर सचिव प्रकाश सुड़ियाल व महिला मोर्चा सुजानपुर अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि आज सुजानपुर विधायक व पुत्र अभिषेक राणा का कहना है कि राम मंदिर किसी एक पार्टी का योगदान नहीं है। राणा व पुत्र अभिषेक एक भी योगदान गिनवाए जोकि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के पक्ष में किया हो। जनता वह दिन भी नहीं भूली है जब पंडित जवाहर लाल नेहरु ने राम भूमि को विवादित भूमि कह कर कोर्ट में केस दर्ज किया था तब कहां थी आपकी कांग्रेस पार्टी। जब आपकी पार्टी के मुखिया ने कहा था कि यह राम तो काल्पनिक हैं तब कहां थे आप और तब कहां थे आप के यह वचन। जब कांग्रेस के वकील चाचा कपिल सिब्बल राम मंदिर के खिलाफ केस लड़ रहे थे तब कहां थे आप और आपके यह वचन। भाजपा का हमेशा कहना रहा है कि भगवान राम सभी के भगवान है। चाहे वह किसी पार्टी या धर्म से संबंधित क्यों न हो परंतु कांग्रेस विचारधारा के कुछ लोगों ने अपने ही कार्यकर्ताओं को अनाप-शनाप बयानबाजी करने पर मजबूत किया भगवान राम के प्रति।
भाजपा पदाधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक राणा अपनी विचारहीन कांग्रेस विचारधारा को समझे और दिखावा न करें। भगवान राम आस्था और विश्वास के प्रतीक है और कांग्रेस विचारधारा ने हमेशा भगवान राम और अयोध्या राम मंदिर को सिरे से खारिज किया है। सुजानपुर विधायक से विनती है कि वह अपनी गंदी राजनीति को बंद करें। सुजानपुर विधायक आप सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति के लिए कुछ भी बोल कर समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायक राणा को समझना होगा की आपको जनता ने क्षेत्र का विकास करने के लिए चुना है न कि समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहने के लिए। अनाप-शनाप बयान बाजी कर जनता के बीच हंसी का पात्र न बने। जनता आपके छल को अब भलीभांति समझ चुकी है।