व्यास उत्सव मेला 2020 का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा

व्यास उत्सव मेला 2020 का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि महर्षि वेद व्यास जी की जन्मभूमि बिलासपुर में पिछले काफी वर्षों से व्यास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह व्यास उत्सव मेला वेद व्यास जी को समर्पित है क्योंकि बिलासपुर महृषि वेद व्यास जी जन्मभूमि है। बिलासपुर के वार्ड नम्बर 8 में स्थित व्यास गुफा में व्यास जी वेदों की रचना की थी। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव मेला का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11 बजे व्यास जी की पूजा अर्चना के साथ होगा। वहीं संजीव कुमार पप्पा व्यास जी की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मेला स्थल में रिबन काट कर मेले का शुभारंभ करेंगे। व्यास उत्सव मेला आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि दिन की प्रतियोगताओं का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। व्यास उत्सव मेला में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश, बैडमिंटन विभिन्न आयु वर्ग में, निबन्ध लेखन, प्रश्नोत्तरी, स्लो साईकलिंग, म्यूजिकल चेयर, कैरम, तीन टांग दौड़, चित्रकला, शतरंज, रंगोली, कले मॉडलिंग, जलेबी दौड़, गुल्ली डंडा, फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ, बोरा उठाओ, मटका तौड़, एकल गायन हिमाचल (क, ख,ग,घ) धार्मिक गायन (क, ख, ग,घ) एकल गायन (क, ख, ग, घ) एकल नृत्य (क, ख, ग,घ) समूह नृत्य (क, ख, ग, घ) मिस्टर व्यास व मिस व्यास आदि कई प्रकार की प्रतियोगताओं का आयोजन 22 से 28 जनवरी दिन व रात किया जाएगा। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चैयरमेन चमन गुप्ता, वायस चैयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश ने बताया कि समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा, व्यास श्री व व्यास सेवा से सम्मानित किया जाएगा।