पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर हर प्रांत में निकलेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती पर हर प्रांत में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं है। हिमाचल में इसके तहत 75 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। यह जानकारी जिला बिलासपुर सेवा दल के प्रसाशनिक महासचिव बिरेंदर ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर से लेकर हमीरपुर तक ये यात्रा चलेगी। 14 फरवरी को 11 बजे इस तिरंगा यात्रा को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर शहीद स्मारक बिलासपुर से झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बिलासपुर और हमीरपुर के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी इस मार्च का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान कांग्रेस सेवादल स्वंतत्रता सेनानियों, शहीद परिवार के सदस्यों और उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित करेगा। भारत जोड़ो तिरंगा मार्च के दूसरे दिन 15 फरवरी को घुमारवीं में स्वतन्त्रता सेनानियों और शहीद परिवारों के सदस्यों एवं मूक बधिर छात्रों को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी सहित ब्लॉक कांग्रेस के तमात कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात तिरंगा मार्च घुमारवीं बाजार से होते हुए 23 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शाम को लदौर पंहुचेगी और रात्रि विश्राम लदरौर में होगा। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2020 को तिरंगा मार्च के समापन अवसर पर साढ़े 10 बजे हमीरपुर होगा। ठाकुर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजीव गांधी के विकसित भारत के सपनों को साकार करना है। देश में फैल रही कुरीतियों के विरुद्ध संदेश देना है। देश की एकता और अखण्डता का कायम रखने के लिए प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देना है।