राजगढ़ : पच्छाद में भाजपा लगाएगी जीत का चौका-सुरेश कश्यप
एकता वर्मा। राजगढ़
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पच्छाद सीट को लगातार तीन दफा जीता है और इस बार जीत का चौका लगने जा रहा है | भाजपा कार्यकाल में सड़कों की दशा सुधारने में अभूतपूर्व कार्य हुआ और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोगो की अधिकतर मांगो को पूरा किया है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री यशवंतनगर में पुल का लोकार्पण व् प्रदेश की पहली काऊ सेंक्चरी पच्छाद को समर्पित की। उसके बाद रासू मांदर में आईटीआई का तोहफा व् छैला नेरिपूल ओछ्घाट सड़क के लिए 85 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त 18 करोड़ से राजगढ़ से चंदोल सड़क का निर्माण किया और दीदग से लानाचेता सड़क निर्माण भी लगभग 14 करोड़ से जारी है। सरकार ने राजगढ़ और सराहं दोनों जगह करोड़ो रूपए सड़को के लिए स्वीकृत किए और अभी हाल ही में दोनों जगह की 9 सड़कों के लिए 91 करोड़ रूपए पीएमजेएस वाई के तहत स्वीकृत कर सड़कों की दशा सुधारने में एक कदम और बढ़ाया है।
यही नहीं इन पांच वर्षों में राजगढ़ व सराहं में अस्पताल का दर्जा 100 बिस्तर का किया है और सराहं के बाद राजगढ़ में भी बीएमओ कार्यालय खोला गया। आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां दो एसडीएम कार्यालय, 4 कॉलेज, दो खंड विकास कार्यालय, लोक निर्माण व बिजली विभाग के दो मंडल, 3 आईटीआई व दो सब तहसीले हैं। राजगढ़ में जल शक्ती विभाग का मंडल भी भाजपा सरकार की दें है और इन सभी विकासात्मक कार्यो के लिए विधायक रीना कश्यप भी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र के लोगों को जनजातीय दर्जा प्रदान कर 55 वर्षों से चली आ रही एक बड़ी मांग पुरी की है और अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलने जा रहा है और भाजपा फिर से सता हासिल करेगी। सुरेश कश्यप ने सोमवार को रीना कश्यप के समर्थन में नगर पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया।
