कुनिहार : बीएल स्कूल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विद्यालय में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी इकाइयों एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स & गाइड्स व लायन इको क्लब के छात्र-छात्राओं व प्रभारी अध्यापकों ने साथ मिलकर कुनिहार कस्बे में तिरंगे को साथ लेकर एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे व देश भक्ति के गीतों से लोगों को हर घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। इस रैली के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रोत्साहन दिया। विद्यालय अध्यापिका सुषमा शर्मा ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए तिरंगे की महानता, राष्ट्र के निर्माण में महान पुरुषों के योगदान आदि के बारे में जागरूक किया।
