राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में सजा सांस्कृतिक मंच, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
बरठी....शिक्षा खण्ड झंडूत्ता के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 19 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने शिरकत की! सबसे पहले विवेक कुमार को स्कूल प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ द्वारा शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया गया ! विवेक कुमार ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इंस्ट्रूमेंटल और वोकल दोनों विधाओं में बच्चो ने जबरदस्त प्रस्तुतियां पेश की हैँ! उन्होंने हिमाचली लोकल गायकों गंभरी देवी व भगवान दास सहित अन्य गायकों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बच्चों के समक्ष तानसेन द्वारा दीपकराग व उनकी पुत्री के द्वारा गाये गए मल्हार राग के उदाहरण भी प्रस्तुत किये!विवेक कुमार ने अपनी तरफ से स्कूल के लिए एडवांस माइक कॉलर देने की घोषणा भी की! जानकारी देते हुए एडीपीओ जगदेव मेहता ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला बिलासपुर के 25 स्कूल भाग ले रहे हैं! जिसमें पहले दिन 178 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया! उन्होंने बताया की तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आज शुक्रवार को वॉइस ऑफ पंजाब रहे गौरव कोंडल द्वारा संगीत कार्यक्रम पेश किया जाएगा! जबकि समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत प्रधान उमा शर्मा शिरकत करेंगी! इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी चंदेल, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, पंचायत प्रधान उमा शर्मा, आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनिंदर चंदेल, कैप्टन करतार सिंह व श्याम सुंदर परमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे!
फोटो.....विवेक कुमार को सम्मानित करते प्रधानाचार्य सुरेश कुमार व उपस्थित जनसमूह
