दाड़लाघाट : सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी ने सीएम सुखविंदर सुक्खू को दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के प्रधान जयदेव कौंडल, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल व अन्य कार्यकरणी सदस्यों ने बधाई दी है। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इन दो शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास को नए पंख लगेंगे। इस अवसर पर प्रधान जयदेव कौंडल, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल व अन्य कार्यकरणी सदस्यों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी को दूसरी बार विधायक बनने पर बधाई दी है।
