साेलन : महाविद्यालय सोलन में स्काउट स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
महाविद्यालय सोलन में आज स्काउट स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में महाविद्यालय की अधिकतर संख्या मौजूद रही। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं को स्काउट स्थापना दिवस के बारे में बताया गया एवं राज्य मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा-निदेशानुसार चिल्ड्रन फंड भी एकत्रित किया गया। यूनिट लीडर ने सभी स्काउट्स एवं इच्छुक स्काउट्स की सराहना की।
