जयसिंहपुर : कांस्य पदक जीतने पर शिवम शर्मा को पर पूर्व विधायक ने दी बधाई
( words)
अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप 2022- 2023 तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के धावक शिवम शर्मा ने किया था। शिवम ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवम पंचरुखी गांव बियाडा से संबंध रखते हैं। उनकी इस कामयाबी के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
