हमीरपुर: नादौन के अमलैहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास, सीएम सुक्खू ने दी बड़ी सौगात
** गाँव के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की अमलैहड़ पंचायत में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में अमलैहड़ पंचायत में भी यह स्कूल स्थापित किया जाएगा। अमलैहड़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किपटल क्षेत्र के लिए भी कई विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
