हिमाचल: आज मौसम साफ, इस दिन होगी बारिश-बर्फबारी, जानें अपडेट
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। साथ ही कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। राजधानी शिमला में भी गुरुवार को धूप खिली रही। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से अब सुबह और शाम के समय ठंड में कमी दर्ज होना शुरू हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 27.2, मंडी 25.8, नाहन 22.4, सोलन-धर्मशाला 22.0, मनाली 17.4, शिमला 17.2, कल्पा 14.5 और ताबो में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 फरवरी को ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जगह मौसम साफ रहेगा। 24 व 25 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।
हिमाचल में 1 जनवरी से शुरू हुए विंटर सीजन में 19 फरवरी तक बिलासपुर में 85.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। ये आंकड़ा सामान्य से 4 फीसदी कम है। इसी तरह से चंबा जिला में 109.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य से 49 फीसदी कम है। हमीरपुर जिला में 99.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, ये बारिश का आंकड़ा सामान्य से 2 फीसदी कम है।
कांगड़ा जिला में 92.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 29 फीसदी कम है। वहीं, किन्नौर जिला में 67.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, बारिश का ये आंकड़ा सामान्य से 61 फीसदी कम है। कुल्लू जिला में 128.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 16 फीसदी कम है। इसी तरह से लाहौल स्पीति में 122.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, यह सामान्य से 30 फीसदी कम है।
मंडी जिला में 97.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, ये आंकड़ा सामान्य से 10 फीसदी कम है। इसके अलावा शिमला जिला में 73.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 34 फीसदी कम है। सिरमौर जिला में 81 मिलीमीटर बारिश हुई है, बारिश का ये आंकड़ा सामान्य से 13 फीसदी कम है। इसी तरह से सोलन जिला में 115.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 15 फीसदी अधिक है। वहीं, ऊना जिला में 111.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, यह बारिश सामान्य से 37 फीसदी अधिक दर्ज की गई है।
