हिमाचल में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें कब होगा मतदान
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। बीजेपी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में सरकारी संकल्प के तहत RDG पर चर्चा के साथ ही बायोमेट्रिक प्रणाली पर अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। आज सदन में 15 सवाल भी लिस्टेड है। जिसमें विधानसभा सदस्यों की ओर से 11 प्रश्न तारांकित और 4 अतारांकित प्रश्न पूछे गए हैं। सदन में आज नई ट्रांसफर पॉलिसी का मुद्दा गूंजा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि अभी नई ट्रांसफर पॉलिसी में समय लगेगा। प्रदेश में जब तक नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं होगी, तब तक पुरानी ट्रांसफर पॉलिसी जारी रहेगी। ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर सदन में ये पहला प्रश्न आनी के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से पूछा गया है।
