ज्वालामुखी: लॉरिएट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में रेड रिबन क्लब द्वारा व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ज्वालामुखी स्तिथ कथोग लॉरिएट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में रेड रिबन क्लब द्वारा व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में अनुवाद करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यबक्ता सहायक प्रोफेसर इन दी इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी डॉ. विपन कुमार भुलाल रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. (प्रो) एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डॉ. भुलाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी होता है व्यक्ति का खुद को अनुशासित रखना। अगर आप सेल्फ डिसिप्लिन की कला सीख लेतें हैं तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू फेस करने के लिए और टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में संस्थान के इंडस्ट्रियल प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ शम्मी जिंदल, इनोवेशन कौंसिल के इंचार्ज डॉ. परवीन, डॉ संजय, डॉ स्वाति, सहायक प्रोफेसर देव राज शर्मा, सहा. प्रो आरती एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
