नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा से एडवोकेट पीसी काैंडल ने कांग्रेस पार्टी की टिकट को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पीसी काैंडल ने बताया कि वह सन् 1985 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और कांग्रेस के यूथ का अध्यक्ष में भी रह चूका हूं और अन्य युवाओं को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। जब सत महाजन चंद्र कुमार ने एमपी का चुनाव लड़ा, तो उस समय भी मैने एक सपाही का काम किया। उन्होंने बताया कि जो कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर या हाई कमान से मेरा संपर्क बना हुआ है, जिसके चलते इस क्षेत्र के लिए मैंने कई काम करवाए हैं। पीसी काैंडल ने बताया कि यह मेरा दुर्भाग्य रहा की मुझे पार्टी का टिकट नहीं मिला में एक गरीब परिवार से निकला हूं, जिससे मैं सभी लोगों से मिल कर रहता हूं। पीसी काैंडल ने कहा कि अगर पार्टी इस बार मुझे टिकट देती है, तो जयसिंहपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
पिछले कल आए तूफान ने कई स्थानों पर कहर बरपाया है। इस कारण लोगों का भारी नुक्सान हुआ है। इस तूफान से ग्राम पंचायत समेला के वार्ड-4 में हरि सिंह के मकान पर बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण मकान के स्लेट टूट गए और नए कमरों में दरारें भी आ गईं। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से पीडि़त की मदद करने की गुहार लगाई है।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की छात्र रही साक्षी शर्मा को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा बहुराष्ट्रीय कंपनी ने लगभग 4.6 लाख वार्षिक पैकेज का प्रस्ताव रखा है। इस वर्ष के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज का हिस्सा बनकर साक्षी शर्मा ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सजीव कुमार गौतम ने इस छात्रा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के दो छात्र अर्शित शर्मा व साहिल गुप्ता भी इस कंपनी द्वारा चयनित किए जा चुके हैं। प्रधानाचार्य ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी समय में कई सारी बहुराष्ट्रीय कपनियों को संस्थान में आने का न्यौता दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन संभव हो सके।
तिनबड़ जयसिंहपुर सड़क मार्ग पर टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग पर टारिंग के कार्य के चलते 17 से 31 मई तक बाधित रहेगा। इस संबंध में एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक तिनबड़ से चढियार मूंगल हलेड सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र को 6 करोड़ 90 लाख से नावार्ड के अंतर्गत दो सड़को की सौगात दी गई है, जिसमें चौकी से सरवनाटी सड़क जिसकी लागत 2 करोड़ 64 लाख रुपए तथा अंबारा से किहड़ी सड़क के लिए 4 करोड़ 26 लाख स्वीकृत हुए हैं। विधायक रमेश धवाला ने जानकारी देते हुए बताया की सड़कों के निर्माण से चंगर क्षेत्र के कई गांवों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के माध्यम से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास कार्य ज्वालामुखी में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के कुछ लोग विकास कार्यों को लेकर खफा हुए हैं, उनकी नाराजगी भी शीघ्र खत्म हो जाएगी।
विनायक ठाकुर।देहरा भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु प्रयासरत यूथ डेव्लपमेंट सेंटर द्वारा सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने बाले महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं एवं जीवन दर्शन बारे जनसाधारण विशेषतया युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। महात्मा बुद्ध जयंती सप्ताह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रेरक मीना ने गांव ठारू में आयोजित संगोष्ठी में बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म दिवस, ज्ञान प्राप्ति तथा मृत्यु के प्रतिक के रूप में मनाई जाती है। बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध पूर्णिमा का ऐतिहासिक महत्व है। आज के वैश्विक महामारी से भयाक्रांत और पीड़ित दुनिया में बुद्ध के करुणा, प्रेम, मैत्री और अहिंसा का संदेश काफी प्रासंगिक हो रहा है। बुद्ध के विचार शांतिपूर्ण जीवन की राह प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। परियोजना निर्देशक कर्ण ने जानकारी देते हुए वताया कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अजय कुमार, राज कुमारी, नीलम कुमारी, निम्मो, पुष्पिन्द्र व महक आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा सिविल अस्पताल के मेन गेट के सामने पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां गिरने से राहगीर बाल-बाल बच गए। डाडासीबा में सोमवार को अचानक सफेदे के पेड़ की टहनियां गिर गईं। गनीमत रही कि राहगीर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह सफेदे के पेड़ ठीक अस्पताल के मेन गेट के सामने हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं था। बहरहाल गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इन सफेद के पेड़ों को कटवाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को कहा गया है, परंतु आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। डाडासीबा सिविल अस्पताल के पास सड़क किनारे सफेदे के पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ की टहनियां आंधी तूफान में टूट कर सड़क पर गिर रही हैं, लेकिन न तो वन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। डाडासीबा सिविल अस्पताल में सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपना इलाज करवाने आते हैं और स्थानीय लोग या दुकानदार भी इसी रास्ते से कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ कई गांवों के लोग भी यहां से गुजरते हैं, ऐसे में सफेदे के पेड़ आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश की संस्कृति, साहित्य तथा भाषाओं के विकास पर राज्य सरकार ने विशेष बल दिया है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी गत देर सायं परगोड में छिंज मेले के समापन अवसर पर बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने में मदद करते हैं, जहां सभी लोग मतभेद भुलाकर मेलों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले पुरानी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देेते हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरवीन ने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों का मनोरंजन होता है और साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है। इससे पूर्व मेला कमेटी के प्रधान चैन सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी। सरवीण चौधरी ने मेला कमेटी को 31000 रुपए, स्टेज में फर्श के लिए एक लाख तथा स्टेज की छत के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान घरोह तिलक शर्मा, मेला कमेटी के सदस्य उत्तम सिंह, रविंद्र सिंह, महिला मण्डल प्रधान आशा देवी व शिक्षक महासंघ के प्रधान पवन कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बीजेपी राज में सरकारी स्कूलों के बच्चे फीस चुकाकर ले रहे कम्प्यूटर शिक्षण जयराम सरकार के राज में कहीं स्कूलों में छात्र नहीं हैं, तो कहीं जर्जर हालत में स्कूल मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश उत्तर शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार जयराम सरकार आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। कांगड़ा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी हिमाचल आप प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार किया है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था इस तरह खराब हो चुकी है कि आज प्रारंभिक शिक्षा में 3300 के करीब जेबीटी टीचर के पद खाली हैं, जबकि 259 हेड टीचर और 53 सेंट्रल हेड टीचर के पद खाली पड़े हैं, जब प्राइमरी स्कूलों में सरकारी शिक्षकों के पद ऐसे खाली रहेंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे? बीजेपी के राज में शिक्षा व्यवस्था इतनी खराब है कि कही तो स्कूलों में शिक्षक नहीं, तो कहीं स्कूल भवन की इमारत जर्जर स्थिति में है। कल्याण भंडारी ने कांगड़ा के दौलतपुर स्कूल का जिक्र करते हुए बताया कि 1999 में तत्कालीन कृषि मंत्री चौधरी विद्यासागर ने स्कूल भवन की नींव रखी थी, जो 5-6 वर्षाें बाद शुरू हुआ और 2010 में ही निर्माण कार्य को पूरा किया गया, लेकिन पैसे के अभाव और सरकार की अनदेखी के चलते आज वर्ष 2022 तक भी स्कूल भवन नहीं बन पाया है। इसी तरह कांगड़ा के दूसरे स्कूल रानीताल में भी स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि 2015 में शुरू हुए भवन का निर्माण कार्य अब तब भी पूरा नहीं हुआ। छात्र फीस चुकाकर ले रहे कम्प्यूटर शिक्षण उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और मॉडल शिक्षा देने के दावे करने वाले सरकार की पोल तब खुलती है, जब सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों से ही फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने 1350 कंप्यूटर शिक्षक चंडीगढ़ की कंपनी नॉयलेट से हायर किए हैं, जिनकी पगार बच्चों से 110 रुपए प्रति माह ली जा रही है। इसके अलावा 250 लेक्चरर इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस पर लगा रखे हैं। कल्याण भंडारी ने जयराम सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि साल 2018- 19 में वर्दी वितरण योजना के तहत 8 से 9 लाख बच्चों को अभी तक वर्दी नहीं मिल पाई है, जिस पर करीब 90 से 100 करोड़ रुपए खर्च किया जाता है, लेकिन सरकार बताएं कि यह पैसा कहां खर्च किया गया है। इसके अलावा साढ़े 4 वर्षाें से प्रदेश में जयराम सरकार ने बच्चों को मिलने वाले लैपटॉप भी नहीं दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों का हाल इतना बुरा है कि ना स्कूलों में अब बच्चे पढ़ने आ रहे हैं, न ही अब अभिभावक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने को तैयार हैं। हिमाचल में बदतर हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का सुधार करने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया कल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। जहां वो शिक्षा व्यवस्था को लेकर जनता से संवाद करेंगे। जिसमें बच्चे और अभिभावक सीधे उनसे मन की बात कर सकेंगे और यही संवाद हिमाचल में आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का रोडमैप तैयार करेगा कि किस तरह से हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था मैं सुधार होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण दास गांव अबदुल्लापुर (45) वर्ष देर रात खेतों की सिंचाई के लिए गया था कि वहां पर उसे सांप ने काट लिया। उसके तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए, लेकिन वहां पर उपचार से दाैरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पंचायत अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान संजय कांचा ने सरकार से गुहार लगाई है कि गरीब की आर्थिक सहायता जाए। उन्हाेंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी एक छोटी बेटी और एक बेटा जो कि लगभग 16 माह का है कि सहायता की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
सिद्धपुर में किया 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। शाहपुर के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे लोगों की अपेक्षाओं तथा आशाओं पर खरा उतरते हुए, विकास की दृष्टि से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में जुटी हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन और पटियालकर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 4 लाख 35 हजार से निर्मित एक कमरे का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार ने यह सुनिश्चित बनाया है कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सरवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में सभी के लिए बिना आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1300 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग की जाएगी, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होेंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना हारचक्कियां लपियाना के सुधारीकरण व विस्तारीकरण पर 157.95 लाख व्यय होंगे, जिसमें 4 पंचायत हारचक्कियां, लपियाना, थेहड़ व परगोड के 8 गांव जिसमें लगभग 3500 लोग लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजना का सुधार शाहपुर के अंतर्गत 109.10 लाख व्यय होंगे, 9 पंचायत में 27 गांवों के लगभग 9000 लोग लाभान्वित होंगे ।एशियन डेवलपमेंट बैंक के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधारीकरण पर 3190.34 लाख खर्च किए जा रहे हैं। इसमें में भी 7 पंचायतों के 27 गांवों लगभग 9000 लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना बडँज, सिरमनी, सिद्धपुर और साथ लगते गांव के लिए योजना का निर्माण कार्य के अंतर्गत 110.10 लाख व्यय किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत 2 पंचायतोें ततवानी व हरनेरा के 11 गांव व 24 छोटे गांव जिनकी जनसंख्या में 1678 है, लोग लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधार निर्वाचन क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत योजना का निर्माण जल जीवन मिशन चरण-2 के अंतर्गत खर्च की जाने वाली राशि 136.05 लाख है। इस योजना के अंतर्गत है 2 पंचायत ततवानी व हरनेरा में 11 गांव 24 छोटे गांव आते हैं। इस योजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 117 नल लगाए जायेंगे जिसमें 40 नल स्थापित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र सल्याणा के भवन निर्माण पर 27 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सीढ़ी हॉल सहित एक कमरे के निर्माण पर 12 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बड़ज, सिरमनी सड़क की मैटलिंग और टॉरिंग पर 50 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। हरनेरा से हरनेरा बाग सड़क पर 40 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके उपरांत उन्होंने सिद्धुपर और पटियालकर में लोगों की समस्याओं को भी सुना, जिनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं को संबंधित विभागाध्यक्षों को शीघ्र निपटारे के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीओ जल शक्ति विभाग शरती शर्मा, जेई लोक निर्माण विभाग नीरज गर्ग, जेई जलशक्ति अक्षय गुलेरिया, प्रधान ततवानी मधुबाला, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, शिक्षक महासंघ के प्रधान पवन कुमार, भरूपलाहड प्रधान हरनाम सिंह व पटियालकर स्कूल की मुख्याध्यापक कंचन बाला सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम सत्र से हुई। योग के बाद शुरुआती सत्र में सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी द्वारा “टूल्स ऑफ लीगल एक्टिविज़्म” पर व्याख्यान लिया। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को कानून का महत्व समझाते हुए कहा कि कानून ढाल भी है और तलवार भी। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। दूसरा सत्र पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा उड़ान के संस्थापक सुजीत कुमार और कू ऐप के संस्थापक अप्रेनेया राधाकृष्ण ने लिया। आप सब ने “न्यू इंडिया 2047 – स्टार्टअप, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी और सरकार” विषय पर अपने विचार साझा किए। व्यवसाय क्षेत्र की तीन प्रमुख हस्तियों ने देश में बढ़ती स्टार्टअप संस्कृति और विशेष रूप से 2014 के बाद नए व्यावसायिक विचारों को सुविधाजनक बनाने और प्रेरित करने के लिए सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा की। पेटीएम के संस्थापक विजय शर्मा ने कहा कि यह सरकारी नीतियों में बदलाव के कारण संभव हो पाया है। 2014 के बाद से भारत कई यूनिकॉर्न कंपनियों का प्रजनन स्थल बना है। वह भी बहुत ही सीमित समय में। इसके बाद भारतीय सेना के कैप्टन आर रघुराम ने “सशस्त्र बलों से नेतृत्व” विषय पर एक सीखने और प्रेरक सत्र दिया। समापन सत्र में भाजयुमो प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ‘भाजयुमो की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता व्यवस्था परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए किए जा रहे प्रयासों को उन तक पहुंचने, प्रचार प्रसार करने का भी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि यह शिविर एक गुरुकुल है, जहां सभी वरिष्ठ नेता गुरु द्रोण की तरह हैं, जो अपने पांडवों को सभी के खिलाफ लड़ने के लिए सबक और कौशल सिखाते हैं। बाधाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां इस प्रशिक्षण सत्र में हम अपने कार्यकर्ताओं के समग्र विकास पर जोर दे रहे हैं। बौद्धिक, सामाजिक, संगठनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक जो निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ताओं को उनके सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में मदद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम सत्र रहा “प्रश्नावली सत्र” के साथ समाप्त हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के वर्तमान वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने और अपने विचार सांझा करने का अवसर मिला।
पर्यटन नगरी धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दिन प्रतिदिन यहाँ हज़ारो की संख्या में पर्यटक आ रहे है। मैदानी इलाकों में पढ़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी घूमने निकल पड़े हैं। पर्यटन नगरी धर्मशाला में धीरे-धीरे विदेशी पर्यटकों की चहल पहल भी बढ़ने लगी है, जो आने वाले समय में पर्यटन के लिए शुभ संकेत है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। वीकेंड पर धर्मशाला के होटलों में 90 फीसदी से अधिक की बुकिंग दर्ज की गई। वहीं इस सप्ताह धर्मशाला और मैक्लोडगंज में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण भारतीय पर्यटकों सहित रूस, यूक्रेन और इसराइल सहित अन्य देशों की पर्यटकों की चहलकदमी भी देखी गई। एक साथ तीन दिन का अवकाश आना भी होटल कारोबार के नजरिये से अच्छा संकेत है। पर्यटन नगरी के होटलों में वीकेंड पर 90 फीसदी तक होटल बुक हो चुके हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कोरोना महामारी की विकट स्थिति के समय तथा अन्य आम दिनों में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा के लिए निरंतर काम करने वाले कांगड़ा के जाने-माने, जन मानुष सेवा संगठन, ने अपने वार्षिक सम्मान समारोह आज (रविवार) काे सूद भवन (वीरता, नजदीक बालाजी अस्पताल) कांगड़ा में धूमधाम से मनाया। संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि के रुप में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल पहुंचे। मुख्य अतिथि के यहां इस कार्यक्रम में पहुंचने पर जन मानुष सेवा संगठन सदस्यों द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वागत किया गया। उपायुक्त कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान जन मानुष सेवा संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा जन मानुष सेवा संगठन का कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व बारे प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में जहां एक तरफ सभी लोग एक-दूसरे के पास आने से भी डर रहे थे, ऐसी परिस्थिति में इस जन मानुष सेवा संगठन ने आगे आकर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा जहां किसी को खाने की सामग्री की जरूरत पड़ी वहां इन्होंने खाना पहुंचाया, जहां किसी को स्वास्थ्य सुविधा के उपकरणों की जरूरत पड़ी, वहां इस संगठन ने उन तक जरूरी उपकरणों को पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा यह संगठन आम दिनों में भी लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहता है। आज के इस कार्यक्रम पर जन मनुष्य सेवा संगठन सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संगठन के सदस्यों व विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया।जन मानुष सेवा संगठन ने आज के इस विशेष मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इस संगठन द्वारा आज 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने संगठन के लिए तीन कंसंट्रेटर देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जन मानुष सेवा संगठन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की भी बात कही। अध्यक्ष जन मानुष सेवा संगठन पंकज ओबरॉय ने बताया कि वर्तमान समय में संगठन का और अधिक विस्तार किया जाएगा। संगठन हमेशा इस बात के लिए प्रयासरत रहेगा कि वह उस प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचा सके, जिसे उसकी सख्त जरूरत है। जन मानुष सेवा संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यीतिथि सहित सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता, एसडीम कांगड़ा अरुण कुमार शर्मा, बीएमओ कांगड़ा संजय भारद्वाज, एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल, संगठन के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला नारकोटिक्स टीम ने 8.35 ग्राम चिट्टे व 12740 नकदी सहित दो को धरा। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा एक घर की तलाशी ली गई, तो उन्हें घर से8.35 ग्राम चिट्टा व 12740 रुपए की नकदी बरामद की। दोनों आरोपी की पहचान हो चुकी है, पहले आरोपी का नाम शमशेर पुत्र गुरदयाल और दूसरा उसी का भांजा गुलशन पुत्र दर्शन लाल ग्राम डमटाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज (रविवार) काे ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाया तथा माता से आशीर्वाद दिया। संबित पात्रा धर्मशाला में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु आए थे। पंडित राम प्रसाद शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा उन्हें मंदिर की ओर से माता की तस्वीर भेंट की गई। इस मौका में उनके साथ पार्टी की ओर से प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सह प्रवक्ता राकेश शर्मा व मनीष भल्ला आदि उपस्थित रहे।
खुंडियां अस्पताल को एंबुलेंस मिली है। इसके लिए चंगर क्षेत्र की जनता ने विधायक रमेश ध्वाला तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। खुंडियां अस्पताल से मरीजों को टांडा या पालमपुर ले जाने के लिए इमरजेंसी में किराए की गाड़ी लेनी पड़ती थी। कोरोनाकाल के बाद लगभग तीन साल बाद अस्पताल को एंबुलेंस मिली है। इसके लिए भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना राणा व रत्न चंद, बख्शी प्रताप सिंह राणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संजय राणा, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, बिक्रम सिंह विक्कू, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, ता देवी, संजु शर्मा, कुशल ठाकुर, ललिता चौहान, सुनील कुमार, सतबीर सिंह, कमलजीत सिंह, लवनीश नाथ, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, सुषमा देवी, सुनीता देवी, अनु देवी, दलीप सिंह, सुती देवी, आशा कुमारी युवा मोर्चा के महामंत्री अजय राणा आदि जनप्रतिनिधियों ने रमेश ध्वाला व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार जताया है।
अग्निशमन विभाग और फोर्टिस सिक्योरिटी टीम ने पाया आग पर काबू मनोज कुमार। कांगड़ा फोर्टिस कांगड़ा में अग्निशमन विभाग का माॅकड्रिल शनिवार को आयोजित किया गया। इस माॅकड्रिल का संयोजन फोर्टिस कांगड़ा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ठाकुर सिंह पटियाल एवं अग्निशमन विभाग के फायर आफिसर अशोक कुमार की टीम ने किया। इस माॅकड्रिल का उद्देष्य आग की स्थिति से निपटने के लिए बचाव एवं राहत की रणनीति का अभ्यास करना था। इस माॅकड्रिल में समस्त फोर्टिस अस्पताल का स्टाफ, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग सम्मिलित थे। इस माॅकड्रिल में फोर्टिस के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक गगन शर्मा एवं उपचिकित्सा अधिकारी डाॅ कर्नल परमार मुख्य तौर पर उपस्थित थे। माॅकड्रिल की शुरूआत में सबसे पहले फोर्टिस के सिक्योरिटी गार्ड ने फायर अलार्म बजाकर पूरे अस्पताल को सूचित किया। फायर अलार्म के बजते ही सभी सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल खाली करवाना शुरू कर दिया और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचित किया। चंद ही मिनटों में अग्निशमन विभाग की गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंच गई। सभी अग्निशमन कर्मचारी फोर्टिस पहुंचते ही हरकत में आ गए और आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को सीढ़ियों के जरिए तो कुछ को कंधों पर व अन्य बचाव उपकरणों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके उपरांत आग बुझाने के लिए पूरे फोर्टिस अस्पताल पर अग्निशमन कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा पानी की बौछार की गई, फिर फोर्टिस के प्रांगण में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निरोधक यंत्र का प्रयोग किया गया। इस प्रकार माॅकड्रिल में आग पर काबू पाया गया। इस सफल माॅकडिल के उपरांत फोर्टिस के उपचिकित्सा अधिकारी डाॅ कर्नल परमार ने कहा कि इस प्रकार के माॅकड्रिल भविश्य में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कारगर रहते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक पवन काजल ने प्रदेश सरकार से पुलिस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। काजल ने हैरानी जताई कि प्रदेश सरकार घटना के दो सप्ताह बाद भी इस मामले में कथित तौर पर संलिप्त किसी भी अधिकारी या पुलिस के कर्मचारी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा पुलिस पेपर देने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर जांच में महज औपचारिकता निभा रही है, जबकि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अपने कारनामों को छिपाने में व्यस्त हैं। काजल ने कहा हिमाचल सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूर्णता नाकाम रही है और जो भर्ती परीक्षाएं करवाई जा रही है, उन पर अंगुलियां उठने से बेरोजगार वर्ग का भाजपा सरकार से विश्वास उठने लगा है। काजल ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई पर भी लगाम कसने में नाकाम रही है। आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के दामों से रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार ने जिला कांगड़ा के बगल में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 12 करोड़ रुपए और आईटी पार्क के लिए भूमि स्वीकृत की है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण करवाने में नाकाम रही है। कांग्रेस सत्ता में आने पर आईटी पार्क का निर्माण प्राथमिकता पर करवाएगी। काजल शनिवार को ग्राम पंचायत जमानाबाद कोटक्वाला में चिन्मय युवा क्लब कोटकवाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे उन्होंने युवा क्लब को अपनी तरफ से 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर नरेश कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार, सुरजीत कुमार, विट्टू, बवला, सुनील कूमार व विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा पूर्व छात्र संघ (ओ.एस.ए) उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा की बैठक संघ अध्यक्ष सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूर्व छात्र संघ की इस बैठक में कॉलेज परिचार्य प्रमोद पटियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में कॉलेज में हो रहे विकासात्मक कार्य पर चर्चा की गई। रुके कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रयास करने का फैसला भी लिया गया। वहीं, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि जल्द ही ढलियारा महाविद्यालय में लंबित कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और देहरा विधानसभा के विधायक होशियार सिंह से मिलेगा व संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि महाविद्यालय में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने को गति मिल सके। सतीश ठाकुर ने कहा कि ढलियारा कॉलेज में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि संघ कई वर्षों से ढलियारा कॉलेज की प्रगति के लिए बचनबद्ध है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश डढवाल, पवन शर्मा, सचिव कर्ण पठानिया, सह सचिव अविनाश सेठी, सदस्य ब्रजेश्वर साकी, सुमित, सुनील राणा, अमित, ज्योति, प्रो. सुल्तान जसवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
जिला परिषद काडर कर्मचारी संघ देहरा की बैठक अध्यक्ष अजय डोगरा की अध्यक्षता में हुई। संघ की बैठक में सरकार से विभाग में विलय करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें संघ ने निर्णय लिया कि संघ अपनी मांग को मनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सरकार को संबंधित विभाग में विलय की पुन: मांग के बारे में स्मरण करवाया कि 15 मई तक यदि सरकार विभाग में विलय नहीं करती है तो संघ संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों ने लिखित रूप में अपनी सहमति जताई।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया था। टांडा मेडिकल कॉलेज के मैन गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे थे। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कालेज से तो बाहर निकल गए है लेकिन वह वहां आस पास के क्षेत्र मे भी कही नजर आ रहे है। शनिवार दोपहर को उक्त बुजुर्ग ज्वालामुखी उपमंडल के जखोटा से मिल गए हैं।बताया जा रहा अधवानी एवं जखोटा के मध्य खड्ड में उक्त बुजुर्ग वहीं पर मौजूद कुछ लोगों को मिले थे। वहीं मीडिया में भी उनकी खबर छपी थी जिस पर उक्त स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और 74 वर्षीय बुजुर्ग के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित किया। अब उक्त बुजुर्ग मदन लाला सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है। उनके बेटे राजेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस, मीडिया एवं लोगो का धन्यवाद किया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था। वहीं, उक्त कार्यकर्ताओं ने मीडिया में भी बयान दिए थे। वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा इस पर कारवाई करते हुए उक्त कार्यकर्ताओं से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। वहीं, इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं। वहीं, उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी। इस विषय में 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में भेजें और जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए उनकी सूची भी प्रदान करें। क्या है मामला ज्वालामुखी उपमंडल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था, उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे, परंतु पंचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की, जिस पर स्थानीय लोगों सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफरे पड़े हैं। वहीं, अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया। भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा। साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि की जनसभा में हजारों लोग थे, किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना संभव नहीं है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा नवनिर्मित विद्युत मंडल इंदौरा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपकरणों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग घंटो तक बिजली कटौती झेल रहे हैं। इंदौरा मंडल के अंतर्गत डमटाल और गंगथ उपमंडल आते हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा सेक्शन भी आता है। यह सभी कार्यालय कर्मचारी की कमी से जूझ रहे हैं। मंडल में कुल अधिकारियों कर्मचारियों के 103 पद स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा समय में 63 पद खाली चल रहे हैं।अधिशासी अभियंता संदीप सन्याल ने कहा कि कर्मचारी की नियुक्ति व तबादले उच्च अधिकारी व सरकार की ओर से ही किए जाते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां में गत रात 52 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शशिकांत पुत्र ओम प्रकाश निवासी मिलवा में एक व्यक्ति की छत से गिरने की सूचना दी थी। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया टीम से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति के दिमाग की हालत कुछ ठीक नहीं थी और अपना घर धर्मशाला बताता था। गत 9 मई मिलवां स्थित शिव मंदिर में आया, जहां वह 2 दिन रहा और उन दिनों से मंदिर से जाने को कहा गया, तो वह पुराने मकान में रहने लगा। मृतक शराब का सेवन करता था, गत रात को छत पर सो गया और रात को वह छत से गिर पड़ा और उसकी मौत हो।थाना प्रभारी इंदौरा सुरेश शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि उसके पास पहचाने के कोई दस्तावेज नहीं मिला है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के स्थगित होने के साथ ही सेना में सामान्य ड्यूटी के लिए फरवरी, 2021 में आयोजित की गई भर्ती कीलिखित परीक्षा न करवाए जाने पर युवाओं में रोष है। यह बात जसवां-परागपुर कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने कही। मनकोटिया ने कहा कि फरवरी में आयोजित आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द ली जाए। युवाओं का ग्राउंड टैस्ट के साथ मेडिकल भी हो चुका है, लेकिन अब तक लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार उचित कदम उठाए। पहले ही लगातार कई परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और कई लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षाओं में गड़बड़ होने से भी सवाल उठ रहे हैं, ऐसे मामलों में भी उचित जांच करवाई जानी चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार बिलकुल हांफ चुकी है इस सरकार के कार्यकाल में हर कोई वर्ग परेशान हताश नजर आ रहा है। महंगाई बेलगाम बढ़ती जा रही है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था. उस दौरान कार्यकर्ताओ ने मीडिया में भी बयान दिए थे. वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त कार्यकर्ताओ से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं. उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी. इस विषय में 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण लिखित रूप में माँगा है. क्या है मामला...... ज्वालामुखी उपमण्डल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था. उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये थे परन्तु पँचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगो द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की. इस बात को लेकर स्थानीय लोगो सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफर पड़े और अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया. भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा. साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि जनसभा में हजारों लोग थे किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना सम्भव नहीं है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कालेज कांगडा में रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला बीते कल यानी गुरुवार 12 मई को उस वक्त सामने आया, जब बेटा राजेंद्र सिंह टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में डाक्टरों द्बारा लिखे अपने पिता मदन लाल के स्वास्थ्य टेस्ट के लिए पैसे जमा करवाने के लिए लाईन में लगा था और इतने में मानसिक तौर पर परेशान बुजुर्ग मदन लाल वहां से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो गया। पीड़ीत बेटे राजेंद्र सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मैने वहां चारों ओर अपने पिता को ढूंढ़ा, लेकिन कोई भी अता पता न चलने के कारण वहां टांडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे हैं। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कॉलेज से तो बाहर निकले हैं, लेकिन वह आसपास के क्षेत्र में कहीं नजर आ रहे हैं। पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह का कहना है कि दिमाग हालत ठीक न हाेने की वजह से उन्हें उपचार हेतु टां़ा मेडिकल कॉलेज लेकर गया था और वहां से अचानक लापता हो गए हैं। पीड़ित परिजनो ने तमाम लोगों से अपील की है कि किसी को भी इनकी सूचना मिले तो वह पुलिस थाना देहरा में 01970 233110 या पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह से 98168-06619 से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर मे विगत करीब चार दिनों से लगातार घर घर जाकर दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की टीम प्रत्येक मतदाताओं की नवज टटोलने मे जुटी हुई है। वहीं, दिल्ली से आई सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिह मीनू कालडा महेश चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के दिशा-निर्देशो अनुसार इन दिनों समूचे हिमाचल भर की भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब 6700 लोगों की टीम तमाम मतदाताओं की फीडबैक लेने यहांं पहुंचे हैं। वहीं, इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी के ब्लाक मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान के साथ दिल्ली से आई टीम ने ग्राम पंचायत गरली बणी सेहरी व कलोहा पंचायत के घर घर जाकर तमाम मतदाताओं की फीडबैक ली और उनकी राय जानी। इस दौरान सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिंह, मीनू कालड़ा, महेश चौहान ने बताया कि जसवा परागपुर के लोग इस बार अगामी विधानसभा चुनावाें में राजनिति का बदलाव चाह रहे हैं। खैर अगामी विधानसभा चुनावों मे सरकार किस पार्टी की बनेगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही अगामी विधानसभा चुनावो की तैयारियां शुरु कर दी है।
--अब बिना अनुमति धर्मशाला शहर में नहीं लगेगी होर्डिंग --मासिक बैठक में लिया गया निर्णय शुक्रवार को धर्मशाला नगर निगम की मासिक बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में शहर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। धर्मशाला शहर में आए दिन कोई न कोई नई होर्डिंग्स लगाई जाती थी जिनके लिए नगर निगम से कोई अनुमति और शुल्क नहीं दिया जाता था जिससे कहीं न कहीं नगर निगम को नुक्सान भी उठाना पड़ रहा था। आज की बैठक में शहर के विभिन हिस्सों में होर्डिंग्स लगाने को लेकर नियमित शुल्क लगाने का निर्णय किया गया। विज्ञापन को 3 श्रेणियों में बांटा गया है, कमर्शियल, वेलकम बिल बोर्ड और सरकारी स्कीम और प्रोग्राम। इसके लिए शहर को 3 हिस्सों में बांटा गया है, क्लास- ए, क्लास- बी और क्लास-सी। क्लास-ए में शहर के भाकसुनाग चौक, मैक्लोडगंज मेन स्क्वायर, पार्किंग और बस अड्डा, गाँधी पार्क चौक, नगर निगम दफतर और कोतवाली बाज़ार चौक को रखा गया है। क्लास-बी में डीसी ऑफिस के आस पास का क्षेत्र, एजुकेशन बोर्ड के आस पास का क्षेत्र, क्रिकेट स्टेडियम, चरान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक और बाय पास कोतवाली बाज़ार को रखा गया है। इसके अतिरिक्त क्लास-सी में शीला चौक और शहर के अन्य क्षेत्र जैसे खनियारा रोड, पटोला, सिधवाड़ी, रक्कड़, मोहली सड़क, कैंट सड़क, बाय पास सड़क मैक्लोडगंज और सकोह सड़क को रखा गया है। सभी क्लास के अनुसार होर्डिंग्स के दाम तय किए गए है। इसमें क्लास-ए में होर्डिंग्स का शुल्क 4000 से 90000 तक रखा गया है। क्लास-बी में शुल्क 3000 से 70000 तक रखा गया है। क्लास-सी में शुल्क 1500 से 35000 तक रखा गया है। यह शुल्क विभिन्न आकर के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर ओंकार नेहरिया ने कहा कि अब शहर में होर्डिंग्स लगाने का शुल्क देना होगा। इससे पहले शुल्क नहीं लिया जाता था जिससे नगर निगम को कहीं न कहीं नुक्सान हो रहा था। अब शहर को विभिन श्रेणियों में बांटा गया है और शुल्क निर्धारित किया गया है। आज की बैठक में इसे पास किया गया है और कुछ ही दिनों में यह शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति होर्डिंग्स लगाता है तो नगर निगम द्वारा उसे उसी समय निकाल दिया जाएगा।
ईट राइट मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नवाजा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इस के लिए आम जनमानस को जागरूक करना भी जरूरी है। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित ईट राइट मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान में बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। इस तरफ आवश्यक ध्यान आवश्यक है। सरकार द्वारा भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं इसके साथ ही अभिभावकों को भी पौषाहार को लेकर जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मेला की अवधि भी बढ़ाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर सिंथेटिक ट्रैक में प्रातः सात बजे वॉकेथोन का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्लो साइकिलिंग रेस भी आयोजित की गई। लड़कों की वॉकेथोन प्रतियोगिता में 14 से 16 आयुवर्ग में सागर ने प्रथम, नितिन ने दूसरा और मोनित थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 16 से 18 आयुवर्ग में रूपेश प्रथम, सौरभ दूसरे और सोहम तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 14 से 16 आयुवर्ग प्रतियोगिता में मानवी चौहान ने प्रथम, कशिश ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के यशपाल ने प्रथम, नवनीत ने दूसरा और मनजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेले में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैफ प्रतियोगिता, तम्बोला और महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी की गईं। मेले में दो बजे फूड साईंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टाक का आयोजन भी किया गया। फूड साईंस क्विज में धर्मशाला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार शैफ प्रतियोगिता में राजा बेकरी की अर्पणा ने प्रथम, त्रियुंड हाईटस के गोपाल ने दूसरा और स्प्रिंग वैली के अवनेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फूड साईंज क्विज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला की प्रथम टीम-डी की निमिशा व श्रेया ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय कोतवाली की टीम-ए की पूजा साहु और नितिन ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा खास की टीम-सी के आदित्य और प्रियांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजेता रहीं। स्लो साइकलिंग प्रतियोगिता में केतन शर्मा ने प्रथम और सौम्या ने दूसरा और वरूण मौंगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में पुलिस मैदान, धर्मशाला में ईट राईट मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ विधायक विशाल नैहरिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को खान-पान के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वह स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल, कांगड़ा चाय उद्योग के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद का स्टाल, घीए के लडडू के अलावा कई दूसरे फूड प्रोडेक्टस के स्टाल भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त आटा मोमो का स्टाल भी आर्कषण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा 43 प्रतिशत श्रवण दिव्यांग सुखदेव पुत्र बलवंत राम गांव टिका बणी डाकघर योल कैम्प तहसील धर्मशाला को कानों में सुनने के लिए एक श्रवण यंत्र, 100 प्रतिशत अस्थि दिव्यांग संजीव कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव सोकनी दा कोट डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला को एक व्हील चेयर, 100 प्रतिशत अस्थि दोष दिव्यांग देव राज पुत्र तुलसी राम गांव व डाकघर मनसिब्बल तहसील पालमपुर को एक व्हील चेयर तथा 100 प्रतिशत नेत्र दिव्यांग साहिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव भलेड डाकघर भाली तहसील शाहपुर को एक स्मार्ट केन निःशुल्क प्रदान की गई। अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता, एमएस राजेश गुलेरी, ओएसडी निदेशालय स्वास्थ्य सेफ्टी एंड रेगूलेशन महेश जसवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी विक्रम कटोच सहित आशा वर्करज़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा डीई एसएसए जिला कांगड़ा की वार्षिक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय देहरा के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र धीमान ने की। राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह साथ में मौजूद रहे। इस वार्षिक बैठक में देहरा खंड, डाडासीबा खंड, रक्कड़ खंड, नगरोटा सूरियां खंड व खुंडिया खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यपक, डीपीई व पीईटी आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी खंडों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए तथा खेलों के आयोजन हेतु स्कूलों का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ। शिक्षा उपनिदेशक ने सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचर्य व सभी अध्यापकों का धन्यवाद भी किया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल के चारों हाउस के छात्रों ने कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण व भव्य परेड के बाद स्टेट बैंक कांगड़ा के मुख्य प्रबंधक अजय मन्हास ने सभी पदाधिकारी छात्रों को अलंकृत किया। मन्हास ने छात्रों से अनुशासन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं तय कर लें व लक्ष्य की ओर बढ़ें। धन की कमी के चलते कभी भी शिक्षा अधूरी न छोड़े। क्योंकि बैंक बिना किसी गारंटी से 7 लाख तक शिक्षि ऋण देता है। मन्हास ने बताया कि 10 वर्ष से बड़ा कोई भी अपना अकाउंट खुलवा सकता है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्रों से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने की अपील की। शैलेस सिंह की आगवानी में परेड व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह में समा बांधा, जिन छात्रों को अलंकृत किया गया, उनमें सैटर्न हाउस से स्पर्श- अंशिका हाउस कैप्टन, सक्षम- अंश - वाइस कैप्टन व उज्जवल सैनी, अयूस, गरिमा व सुजेन परफेक्ट सीसीए अलंकृत किए गए। सानवी- आकर्षित जूनियर हाउस कैप्टन, वैष्णव-श्रेहन वाइस कैप्टन बने। जुपीटर हाउस से, प्रकृति- आरोन कैप्टन, वंशिका नंदन- वाइस कैप्टन श्रद्धा- परणिका, अभय व सक्षम परफेक्ट सीसीए। जूनियर वर्ग से रियांस -अराधया को कैप्टन, सोनाक्षी- सन्चित को वाइस कैप्टन के तमगे पहनाए गए। मर्करी हाउस से संस्कृति - साहिल कैप्टन, यशस्विनी- अतिक्ष वाइस कैप्टन तथा आकृति, तनिश्का, अदिति गोयला व आरव परफेक्ट सीसीए सम्मानित किए गए। वीनस हाउस से आर्यन-सवस्तिका कैप्टन, विश्वजीत-साइनी वाइस कैप्टन अयुष नंदा, करण, शिवांगी प्रियांशी पटरफेक्ट सीसीए तथा प्रियांशी सुनक्ष जूनियर कैप्टन व सान्वी व कृतिका दमीर ने वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली।
विनायक ठाकुर।देहरा 'फल और सूखे बेलपत्र खाकर माता पार्वती ने कठिन तपस्या से भगवान शिव को प्राप्त किया है'। उक्त वाक्य शिव मंदिर निचला गढ़ प्रागपुर में चल रही शिव महापुराण की कथा के पांचवें दिन कहे। शास्त्री न वर्णन करते हुए कहा कि भगवती पार्वती ने फल व पत्ते खाकर भी भगवान शिव को पाने के कठिन तपस्या की इसके बाद पार्वती द्वारा पत्तों का भी आहार छोड़ देने के कारण उनका नाम देवाताओं ने अपर्णा रखा। उस घनघोर जंगल में भगवती के दिव्य तपोबल के कारण शेर-गाय, चूहा- बिल्ली जिनका स्थाई बैर था, वे भी एक-दूसरे को पीड़ित नहीं करते थे। भगवान शिव पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए और हिमालय राजा की मैना ने अपनी पुत्री पार्वती का हाथ भोलेनाथ को सौंप दिया। इसके बाद सभी दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान शिव पार्वती के विवाहोत्सव का आनंद लिया। कथा के बीच सुंदर भजन सजा दो घर को गुलशन सा व शिव चले ने गोरां कोल भगड़ा भूता दा ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा में ईशु, मीता, सतीश, फांदू, पाली पटियाल, इंदू, पूनम, नीना, चंचला व सुरेखा ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने संसारपुर टेरेस में औद्योगिक भ्रमण किया और विभिन्न उद्दोगों का दौरा किया। इस भृमण को बीबीए समन्वयक प्रो करण पठानिया नर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्रों को उद्दोगों में भृमण के टिप्स भी दिए। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने जैकसन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, मलिक बेकर्स और दीप वॉटर्स का भ्रमण किया और हर उद्दोगों के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से विस्तृत की। इस दौरान छात्रों ने कच्चे पदार्थ के फैक्ट्री मैं आने से लेकर, प्रोडक्ट के बनने से उसके डिस्पैच होने तक की गतिविधियों को जाना और उत्पाद के साथ-साथ गुणवत्ता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी हासिल की और उद्दोग प्रबंधन का आभार भी जताया। इस भ्रमण के उपरांत छात्रों को प्रेक्टिकल नॉलेज़ भी मिला। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रमोद सिंह पटियाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी ऐसे भृमण और कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर प्रो.बलवित सिंह और प्रो.दीक्षा ठाकुर द्वारा भ्रमण का निर्देशन किया गया और छात्रों को गाइड किया।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय आदर्श विद्यालय ढलियारा में बच्चों का एनसीसी कैडेट 2022-23 के लिए नायब सूबेदार सुनील कुमार द्वारा 28 बच्चों का सिलेक्शन किया गया जिसमें से 7 लड़कियां और 21 लड़के थे। उन्होंने बच्चों की परीक्षा ली और उनकी लंबाई को मापने के मापदंड के अनुसार बच्चों की एनसीसी कैडेट के लिए चुना इस मौके पर प्रिंसिपल राजेश कुमार वैद ने भी बच्चों को एनसीसी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुकेश शर्मा लेक्चर कॉमर्स केयरटेकर ऑफिसर एनसीसी ने पूरे कार्यक्रम का नियोजन का कार्य किया।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढालियारा की स्थानीय इकाई ने केंद्रीय इकाई के अह्वान पर स्नातक स्तर की सभी कक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। स्थानीय इकाई के प्रधान प्रो. सुशील भारद्वाज व सचिव करण सिंह पठानिया के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल के माध्यम से इस बाबत सरकार को ज्ञापन भेजा। प्राध्यापकों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन से शिक्षा के स्तर में गिरावट की आशंका जताई गई है। अध्यापक निष्ठा पूर्वक शिक्षण तथा संस्थान के अन्य कार्य करते हैं। सरकार के हर आदेश का पालन करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भी सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सरकार प्राध्यापकों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं, जिसमें 7वें वेतन आयोग को लागू न करना जो कि 2016 से लंबित है, प्राध्यापकों तथा प्राचार्य के पदों को काफी समय से न भरना इत्यादि मुख्य रूप से शामिल है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भडोली में आज धूमधाम से एक्टिविटी डे मनाया गया। इसमें अंतरसदनीय वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा दूसरे बच्चों को भी हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चारों सदनों के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान नेहरू ने और दूसरा स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों को लागू करने के लिए इकाई ने स्नातक स्तर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। इकाई प्रधान डॉ. जसपाल राणा, सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि बैठक में यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया। संघ का कहना है कि विवि और कॉलेज आचार्यों को छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों को 2016 से देय वेतनमान दे दिया गया है, परंतु अभी तक प्रदेश में यूजीसी का सातवां वेतनमान नहीं दिया है, जबकि देश के सभी राज्यों में पंजाब और हिमाचल को छोड़कर इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद प्राध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के माध्यम से मुख्य सचिव शिक्षा, कुलपति हि. प्र. शिमला और निदेशक उच्च शिक्षा हि. प्र. को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. डॉ. पूनम शर्मा, शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार व प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार । कांगड़ा विधायक पवन काजल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंगवार में 2 दिन भीतर ग्रामीणों की मांग पर अपनी निजी जेसीबी मशीन और खर्च से खेल मैदान को समतल करवा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। काजल गांव में जनसंपर्क अभियान दौरान गए थे। ग्रामीणों ने वार्ड-1 के श्मशानघाट के साथ मैदान को समतल करवाने की मांग रखी थी। शुक्रवार को विधायक काजल ने अपनी जेसीबी मशीन भेज कर निजी खर्च से ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान को समतल करवा दिया। गांव विकास समिति के अध्यक्ष रतन मल्होत्रा पूर्व प्रधान कमलेश, वार्ड पंच रीना देवी, सुनीता, चंद्रकांता, अमर सिंह, रीता देवी, राज कुमार, मनदीप, सुरेश कुमार और अरविंद ने विधायक पवन काजल का आभार जताया है। उन्होंने कहा खेल मैदान बनने से स्थानीय युवाओं को अब खेलने में दिक्कत नहीं होगी। विधायक काजल ने कहा जिस भी गांव में उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा, वहां खेल मैदान बनाकर युवा वर्ग को राहत पहुंचा जाएगी।
रजियाणा खास में लाेगाें काे बताईं डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाएं मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर विकास यात्रा डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाओं को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव रजियाणा खास में हर घर में विकास की दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार हर गांव में हर शहर में गरीब परिवारों के लिए योजनाएं पहुंचा रहे हैं और मेरा कर्तव्य है कि इन गरीब योजनाओं का गांव-गांव व हर घर के परिवारों तक पहुंचा पाउं। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। क्योंकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों गरीब परिवार से हैं व गरीबों की मजबूरी काे समझते हैं। मैने विधायक बन कर किसी अपने परिवार के सदस्य को मोहरा बनाकर पीडब्लूडी व जेएसवी व हिमुड्डा और अन्य विभागाें में करोड़ों रुपए की ठेकेदारी नहीं की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास के लिए करोड़ रुपए लेकर आया व अब भी विकास के लिए जयराम ठाकुर सरकार से करोड़ों रुपए लेकर आ रहा हूमं। जनता के विकास के लिए समर्पित कर रहा हूं, लेकिन कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विधायक के पद का सत्ता में दुरुपयोगकर रहे हैं। अगर में झूठ बोल रहा हूं, तो मेरे खिलाफ अदालत में चले जाएं और मेरा कोई कुछ खंगालना चाहता है, तो कभी भी खंगाल सकता है। मेरी 2003 में विधायक बनकर जो प्रोपर्टी थी, आज भी वही मकान है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धर्मशाला में होने वाली भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां वह राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने खुली जीप में रोड शो भी किया जहां उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका स्वागत किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी इंटरनेशनल नर्सेज-डे पर मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज कुंडली हार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल नर्सेज-डे 12 मई, 18 को व 20 को इटली में फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म हुआ था, उनके सम्मान में 12 मई को यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन नर्सों को सम्मान देने के लिए तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज में आज मेहंदी मॉडलिंग डांस डिबेट कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं छात्राओं से करवाई गई, जिसमें सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज केएमबी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मनीष शर्मा और चेयरमैन अशोक शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ दीपिका, वंदना, अदिति, दिव्या व पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर 14 मई को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 100 दिन शुरू योगा कार्यक्रम के अंतर्गत योग शिविर में भाग लेंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 100 दिन उल्टी गिनती योगा कार्यक्रम का शुभारंभ होना है, जिसके अंतर्गत 14 मई शाम 5 से 6 बजे तक अनुराग ठाकुर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह उपस्थित युवाओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिनों की उल्टी गिनती एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। योग के माध्यम से ‘स्वास्थ्य और भलाई के लिए जन आंदोलन’ शुरू होगा। ऐसे समय में देश और दुनिया महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से उबरने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे काजल मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने वीरवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगवार में जनता की समस्याएं सुनी। काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी है। उन्होंने कहा आए दिन भर रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। काजल ने कहा पुलिस पेपर भर्ती परीक्षा के लीक मामले की सरकार सीबीआई से जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि खलिस्थान के झंडे हिमाचल प्रदेश में किसी भी स्तर पर कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में दोबारा दंगे भड़कने लगे हैं और हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों से इनका चेहरा बेनकाब हुआ है। काजल ने कहा होगा गांव-गांव में जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पवन काजल ने कहा कि हिमाचल में संचार क्रांति के नाम से विख्यात पंडित सुखराम की मौत से कांग्रेस पार्टी को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा 16 मई को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत भंगवार राजीव कुमार उप प्रधान, अनीता कुमारी बीडीसी, शीला देवी, रतन मलहोत्रा, चंद्र प्रकाश, गगनदीप शर्मा, केवल कुमार, प्रताप चंद, सतीश कुमार व राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वालामुखी लेट जगदीश कपूर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 के बालक एवं बालिका वर्ग के एक एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के सहयोग से किया जा रहा है। कपूर बैडमिंटन अकादमी के अध्यक्ष एवं सेवा निर्मित साईं कोच रविंदर कपूर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 मई से शुरू होगी और 3 दिनों में इस प्रतियोगिता को सफल बनाकर 16 मई को इसका समापन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को दो लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली राज्य के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के तहत पड़ने वाले गांव गदियाड़ा के राजीव कुमार पुत्र ओंकार सिंह गांव गदियाड़ा तहसील पालमपुर का निवासी हूं। राजीव ने बताया कि मेरी बेटी दिव्यांग दिशा राणा जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। घर से स्कूल की दूरी जो कि लगभग 500 मीटर है। राजीव ने बताया कि जो कि उन्हें व्हीलचेयर पर स्कूल छोड़ना पड़ता है। वहीं, बेटी का बजन 60 किलाेग्राम है, जिसके चलते उन्हें घर से स्कूल चढ़ाई की तरफ बेटी को ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बेटी के लिए बैटरी वाली चेयर दिलवाने में जयसिंहपुर के विधायक से गुहार लगाई है, ताकि बेटी को स्कूल जाने में जल्दी सुविधा हो सके।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व समस्त सदस्यों ने शोक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प. सुखराम शर्मा के निधन पर दुःख जता भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल में सूचना-क्रांति के जनक के रूप में प्रदेश को आगे ले जाने में दिवंगत पंडित सुखराम के अतुलनीय योगदान को हिमाचल निवासी हमेशा याद रखेंगे। हिमाचल के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडितजी के साथ उनके बड़े अटूट व मजबूत रिश्ते रहे हैं तथा उनके निधन से आम जनमानस के साथ विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम वे शख्सियत रहे, जो इस धरती से विदा तो हो गए, परंतु वास्तव में वे लोगों के दिलों-दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को इस विकट समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान गोत्तम शर्मा व्यथित, अजय पंकल, शरण दास शर्मा, अनील शर्मा, रविकांत, सुशील शीलू, प्रीतम भारती, राजेश शर्मा नादौन, सुनील पाधा इंदौरा, अनित्य, वीणा व संतोष शर्मा सहित अन्य सदस्य माैजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने शोक व्यक्त किया है। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यादविंद्र गोमा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित सुख राम का दूरसंचार के क्षेत्र को विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह एक वरिष्ठ नेता थे , जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में विशेष बहुमूल्य योगदान दिया।


















































