हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक पवन काजल ने कहा चुनावी बेला पर ही भाजपा को सबसे बड़े जिला कांगड़ा की याद आती है। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजियाणा खास में काजल ने कहा पिछले साढ़े 4 सालों से भाजपा नेता जिला कांगड़ा में फोरलेन, नेशनल हाईवे निर्माण, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और गग्गल आईटी पार्क निर्माण को लेकर झूठी बयानबाजी कर जनता को भ्रमित और गुमराह करते आ रहे हैं। भाजपा के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा कई बार जिला के विकास, पुलिस भर्ती मामले में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के बावजूद भाजपा उन्हें नजरअंदाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पठानकोट से जोगिंद्रनगर ब्रॉडगेज रेल लाइन और पठानकोट से मंडी फोरलेन के निर्माण पर एक इंच भी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने काम नहीं किया है। बीजेपी को इसका खामियाजा आने वाले चुनावों मे भुगतने को तय्यार रहना होगा। न तो जिला में आलू चिप्स की कोई फैक्टरी लगी और न ही इन्वेस्टर मीट पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद कोई बड़ा उद्योग जिला कांगड़ा में प्रदेश सरकार स्थापित कर पाई है। इस मौके पर महिला मण्डल प्रधान कमलेश कुमारी, निर्मला देवी, सुषमा देवी, बबली कुमारी, सुषम लता, पवन देवी, अंजू देवी, वंदना देवी, गौरव, प्रताप सिंह, राजीव कुमार, सुनीता भी उपस्थित रहे।
2020 बैच के युवा एचएएस अधिकारी संकल्प गौतम ने आज बुद्धवार को उपमंडल देहरा में बतौर एसडीएम पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देहरा उपमंडल में सभी विभागों के समन्वय से उपमंडल को आगे ले जाने और लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वह प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि देहरा उपमडल में पूर्व में बहुत ही सक्षम अधिकारियों ने अपनी सेवाएं दी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वह पूर्व अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों पर चलते हुए सबकी की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों को उपमंडल में अच्छे से करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। संकल्प गौतम इससे पूर्व सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी भवारना के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। सुंदरनगर, मंडी से संबंध रखने वाले संकल्प गौतम 2020 बैच के दूसरे टॉपर हैं। कोरोना के समय में उन्होंने बद्दी-नालागढ़ में विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी थी। उन्होंने कहा कि उपमंडल देहरा का कार्यभार मिलने के उपरांत वह उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के निर्देशन पर पूर्ण निष्ठा से अपनी सेवाएं देंगे।
विधानसभा जसवां-परागपुर में ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बुधवार को कोल्हापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों को अपनी ओर से 11000 रुपए की राशि भेंट की। इसके अलावा जसवां-परागपुर की कन्याओं की शादी में शगुन दिया व धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया। वहीं उन्होंने जरूरतमंद दो लडकियों को सिलाई मशीन भी बांटीं। इसके साथ कुछ जरुरतमंद घरों में राशन भी मुहैया करवाया। वहीं इसके साथ साथ उन्होंने जसवां-परागपुर के कई बच्चों को किताबें भी बांटीं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को बड़े फैसले लिए गए हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें ज्वालामुखी से पूर्व विधायक रहे संजय रत्न को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसके लिए संजय रत्न ने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त, हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। संजय रत्न की इस ताजपोशी से युवा कांग्रेस महासचिव नीरज शर्मा, सादिक मोहम्मद, कैप्टन दीपक, धर्मेंद्र शर्मा बंटू, प्रदीप मनकोटिया, अजय शर्मा, निर्मला राणा, बबली शर्मा, सन्दीप शर्मा झांसु, प्रवीण राणा, रमन शर्मा ने खुशी जताई है।
धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को लेकर विश्व हिंदू परिषद देहरा इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी एवं जिला मंत्री त्रिलोक शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग एवं परिवहन व रोजगार एवं श्रम मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से मिला। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने संगठन के सेवा कार्यों के लिए अपनी नेक कमाई से आर्थिक मदद की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा करना हम सब का प्राथमिक कर्तव्य बनता है। और समाज में फैली छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और सामाजिक समरसता लाने के लिए प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकार कृतसंकल्प है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद संगठन द्वारा प्रदेश में 12 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें से कुछ स्थानों पर गौ उत्पादों से गौ अर्क, साबुन, धूप, फिनायल इत्यादि उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को बाल्यकाल से ही सनातन धर्म के प्रति संस्कारित करने के उद्देश्य से संगठन के सेवा विभाग के माध्यम से पालमपुर, दाड़लाघाट, घुमारवीं (बिलासपुर) इत्यादि 60 स्थानों पर संस्कारशालाएं प्रारंभ की गई हैं। इस अवसर पर पवन बजरंगी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आज हमें हिंदुत्व के अस्तित्व पर मंडराते खतरों को समझ कर जागृत और संगठित होने की सख्त जरूरत है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी, जिला मंत्री त्रिलोक शर्मा, देहरा जिलाध्यक्ष मदनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनीश सूद, विशेष सम्पर्क प्रमुख देशराज, ज्वालामुखी जिलाध्यक्ष हिमांशु भूषण दत्त आदि उपस्थित रहे।
बीजेपी को प्रचंड बहुमत देने के बावजूद अगर प्रदेश की जनता मौलिक हकों व सुविधाओं से वंचित है तो दोष सिस्टम का नहीं सरकार का है। यह बात देहरा कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित चौहान ने कही। प्रदेश की जनता अब यह स्पष्ट महसूस कर रही है कि बीजेपी को जनादेश देकर उनके साथ धोखा हुआ है। सरकार जनता की अपेक्षाओं आकांक्षाओं पर कतई खरी नहीं उतर पाई है। प्रदेश का आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझता हुआ अपने हाल पर है। मेडिकल कॉलेज से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों की दशा बद से बदतर हो चुकी है। रोहित चौहान ने कहा कि अब स्थिति यह है कि अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य संबंधी निजी क्लीनकों व निजी तौर पर हेल्थ सर्विस देने वालों का कारोबार सरकारी हैल्थ सर्विस की नाकामियों पर ही चल रहा है। अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में मूलभूत ढांचा ही सही नहीं है। हेल्थ सर्विस देने वाली करोड़ों की मशीनरी प्रबंधन व रखरखाव की घोर उपेक्षा का शिकार होकर शोपीस बन कर रह गई है, जोकि एक तरह से करोड़ों के बजट का सबब बनी हुई है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज हो या टांडा, सिरमौर का नाहन हो या फिर चंबा, या फिर आईजीएमसी शिमला, प्रदेश की जनता को संतोषजनक हेल्थ सर्विस देने में नाकाम रहे। ऐसे में प्रदेश के आम नागरिक को सही हेल्थ सर्विस देने में नाकाम हो चुकी बीजेपी सरकार जनता को उसका स्वास्थ्य जैसी सुविधा का मौलिक अधिकार तक नहीं दे पाई है। मेडिकल सर्विसेज में भ्रष्टाचार व मनमानी का बेलगाम दौर चला हुआ है। जिसमें प्रदेश के मरीज व उनके तीमारदार लाचार व बेबस हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में चल रहे मेडिकल कॉलेज ही रेफरल अड्डे बन कर रह गए हैं तो कुर/देहराग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में अगर कोई स्वास्थ्य के क्षेत्र में सही सुविधाएं दे पा रहा है तो वह राधा स्वामी सत्संग व्यास संस्था द्वारा भोटा में चलाया जा रहा अस्पताल है। जिस में आम गरीब आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और उन पर भरोसा भी किया जा सकता है। अन्यथा सरकारी सिस्टम तो हेल्थ सर्विस में पूरी तरह फेल और फ्लॉप हो कर रह गया है। रोहित चौहान ने कहा कि अब आम आदमी को मौलिक सुविधाएं देने के लिए एकजुट होकर सामने आना होगा ताकि निक्कमी सरकार व निक्कमे सिस्टम से निजात पाई जा सके।
जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते नलसुहा में आयूष डिस्पेंसरी खोलने पर समस्त पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जसवां-परागपुर के विधायक एवं उद्योग,परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है। पंचायत के उपप्रधान कलवीर सिंह, वार्ड सदस्य दीपक कुमार ने अपनी समस्त ग्राम पंचायत नलसूहा की तरफ से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
थाना डमटाल के तहत जिला नारकोटिक्स की टीम ने एक युवक को 12.34 ग्राम चिट्टा व 12500 की नकदी सहित काबू किया है। इस संबंध में एसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में नशे का कारोबार चल रहा है। इस आधार पर जिला नारकोटिक्स टीम ने जब घर की तलाशी ली तो मादक द्र्रव्य और नकदी मिली। युवक की पहचान और अर्पण लोधिया पुत्र नरेश कुमार गांव न्यू बस्ती अंबखा तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गांव सुंगेड पुल पोस्ट ऑफिस छन्नी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा में रह रहा है।
विधायक पवन काजल ने कहा कि मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान हैं। ग्रामीण स्तर पर आयोजित हो रहे मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। वह मंगलवार को ग्राम पंचायत कुल्थी के गांव चोंधा में आयोजित मेले दौरान बोल रहे थे। कुश्ती में पठानकोट के पम्मा पहलवान ने गुरदासपुर के सुच्चा को हराकर बड़ी माली जीती। विधायक काजल ने मेला कमेटी को अपनी तरफ से 31 हजार रुपए दिए। इस मौके पर विधायक ने कहा कुल्थी से बलोल को जोडऩे के लिए पुल का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया गया है और दौलतपुर से कुल्थी तक सड़क को नए सिरे से तारकोल डालकर चकाचक कर दिया गया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मदन लाल, जसवंत भंडारी, प्रकाश चंद प्रधान मेला कमेटी प्रधान, हेम राज, किशोरी लाल, रविंद्र कुमार, राम चंद, विक्रम, हेम राज, मोहिंद्र लाल, सरुप चंद आदि मौजूद रहे।
सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर ने स्वर्ण क्रांति सुगंध गेंदा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में 36 पंचायतों और 14 नगर निगमों सहित पचास सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ लगभग 1000 से अधिक किसान जुड़े हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में इस फसल की पूरी जानकारी दी गई। समारोह का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न गांवों के सगंधित गेंदे के प्रगतिशील किसानों को बीज वितरण, प्रशिक्षण, व्यावहारिक प्रदर्शन तथा चर्चा रही। डॉ. संजय कुमार, निदेशक सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर ने बताया में बताया कि कांगड़ा जिला अंतरराष्ट्रीय बाजार में पसंदीदा उच्च मांग वाले सुगंधित घटकों के साथ सुगंध तेल का उत्पादन करने के लिए उपयुक्त है। सुगंधित फसलों की खेती से उच्च गुणवत्ता वाले सगंध तेल का उत्पादन करके हिमाचल प्रदेश के किसानों अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं। क्षेत्र के छोटे किसान छोटे समूहों का निर्माण कर उच्च लाभ प्राप्त करने के लिए छोटी जोत में फसल उगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। टैजेटस माइन्यूटा (सुगंधित गेंदा) एक वार्षिक सगंध फसल है। यह पौधा पत्तियों और फूलों में मौजूद अपने सुगंध तेल के लिए व्यावसायिक रूप से उगाया और काटा जाता है और इसका उपयोग खाद्य, स्वाद, कॉस्मेटिक, इत्र और औषधीय उद्योगों में किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि सीएसआईआर-अरोमा मिशन के अनतर्गत आज 200 किलो बीज कांगड़ा व चंबा के किसानों को वितरित किया गया। इससे 1670 कनाल क्षेत्र के इस फसल की खेती की जा सकती है। त्रिलोक कपूर, अध्यक्ष, ऊन संघ ने यह आश्वासन दिया कि इन सहकारी समितियों के सभी प्रतिनिधि इन उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने पालमपुर एवं आस-पास के किसानों को 70 किलो बीज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया। डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और कार्यक्रम समन्वयक ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए टैजेटस माइन्यूटा फसल की कृषि तकनीक एवं गुणवत्ता युक्त उत्पादन के बारे में चर्चा की। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब फसल पूरी तरह से खिल जाती है तो प्रति हेक्टेयर लगभग 12 से 15 टन बायोमास और 30 से 45 किलोग्राम तेल प्रति हेक्टेयर प्राप्त किया जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में उगाए टैजेटस तेल की कीमत 10,000 रुपए से 12,000 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच होती है। किसान इस फसल को उगाकर और 5-6 महीने की अवधि म ेंटैजेटस तेल का उत्पादन करके प्रति हेक्टेयर 1.2 से 1.5 लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि पारंपरिक फसलों के मामले में लगभग रु 50,000/हेक्टेयर प्राप्त होता है। इस माह में सीएसआईआर-अरोमा मिशन फेज ढ्ढढ्ढ के अन्?तर्गत किसानों को 400 किलो सगंधित गेंदा बीज वितरित किया गया। टैजेटस माइन्यूटा 585 कनाल भूमि को कवर करेगा और इससे 350 से अधिक किसानों को लाभ होगा। चंबा से प्रगति किसान कल्याण समिति सोसायटी के अध्यक्ष पवन कुमार ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि सिहुंता जिला चंबा की 5 उप-समितियां इस फसल को उगा रही है तथा वर्तमान में प्रत्येक किसान प्रति बीघा भूमि से 15,000 से 20,000 रुपए का शुद्ध लाभ कमा रहा है। संस्थान के संकाय सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों में कृषि तकनीक, बुवाई, स्थल चयन, मिट्टी के नमूने, वृक्षारोपण, वृक्षारोपण तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, कीट प्रबंधन, कटाई, आसवन, भंडारण और तेल की पैकेजिंग आदि के बारे में चर्चा की। निश्चित और प्रतिकूल मौसम की स्थिति और जंगली जानवरों की स्थितियों, आवारा मवेशियों की समस्या, दुर्गम क्षेत्र और उच्च श्रम पर कम शुद्ध लाभ के कारण किसानों ने पारंपरिक खेती की फसलों में अपनी मुख्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसे देखते हुए सुगंध गेंद ेकी फसल एक उपयुक्त विकल्प प्रदान करती है, क्योंकि यह इन कारकों से अप्रभावित रहती हैऔर बंजर भूमि को उपयोग में भी लाती है। वैज्ञानिक टीम ने किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की और बुवाई, खेती और कटाई से संबंधित उनके प्रश्नों का समाधान किया।
हिमाचल प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि भारत के लिए चीन बहुत बड़ा संकट बनता जा रहा है। अब अफगानिस्तान में तालिबान और उनके साथ चीन और पाकिस्तान से वह संकट और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय चीन से दोस्ती करने का बड़ा प्रयत्न हुआ। भारत पंचशील और हिन्दी-चीनी भाई-भाई के नारे लगाता रहा और चीन चुपचाप भारत की धरती अक्साई चिन में सड़क बनाता रहा। भारत को पता तब लगा जब चीन ने उस सड़क का उद्घाटन किया। भारत के सारे प्रयत्नों के बाद भी 1962 में चीन ने आक्रमण करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया। भारत की नई सरकार ने कुछ वर्षाें से चीन के साथ संबेध सुधारने की कोशिश की, परंतु चीन धीरे-धीरे लददाख में अपना अधिकार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पैंगाग झील पर दूसरा पुल बना रहा है। शांता कुमार ने कहा कि चीन के सम्बंध में भारत अपनी नीति को पूरी तरह बदले। भारत के लिए सबसे बड़ा संकट चीन है। विश्व के बहुत से देष तिब्बत की सहायता करना चाहते हैं और इस विशय पर चीन को घेरना चाहते है। भारत उनका सहयोग करे। तिब्बत में मानवीय अधिकारों का हनन हो रहा है। अब भारत को पहल करके इन प्रश्नाें को राष्ट्र संघ में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामहिम दलाई लामा इस समय विश्व में सबसे अधिक सम्मानीय धार्मिक नेता है। विश्व का सबसे बड़ा सम्मान नोवल पुरस्कार उन्हें मिला है। मैं लोकसभा सर्वदलीय तिब्बत मंच का कई वर्ष तक अध्यक्ष रहा। मंच ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके महामहिम दलााई लामा को भारत रतन पुरस्कार देने की मांग की थी। उस प्रस्ताव पर देश की सभी पार्टियों के 265 सांसदों ने हस्ताक्षर किये थे। एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में हमने हस्ताक्षरों से भारत सरकार के सामने मांग रखी थी। आज की परिस्थिति में यह आवश्यक है कि भारत महामहिम दलाई लामा को भारत रतन से पुरस्कृत करें। शांता कुमार ने कहा कि चीन इतिहास से विस्तारवादी रहा है। 1962 से लेकर भारत की धरती को हथिया है। अधिकारियों की लंबी बातचीत के बाद भी लद्दाख में अपना अवैध निर्माण करता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में भारत सरकार को भी चीन के प्रति अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए।
प्रतिमा राणा। पालमपुर अंबाला में सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने 3 दिन पहले अंबाला में राजपुर के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर उनके परिवार से मिलने के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने गहन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मैं इस घटना से बहुत ही आहत हूं, दुखी हूं और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। कपूर ने कहा कि उन्होंने हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बात की है और उन से यह आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी कानून के शिकंजे से बच न पाएं। साथ ही कपूर ने विवेकानंद अस्पताल में जाकर के दुर्घटनाग्रस्त मां और बेटी का हालचाल पूछा और उनको विश्वास दिलाया की उनके साथ पूरी तरह इंसाफ होगा। कपूर ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर दुबे से भी इस बारे में चर्चा की, डॉक्टर दुबे ने बताया कि जल्द ही स्वस्थ होने पर पीड़ित पत्नी व लड़की को छुट्टी दे दी जाएगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर क्षेत्र में आजकल कांग्रेस सफाई अभियान गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में आज वूल फेडरेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर के भगोटला पहुंचते ही 32 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। गांव वालों ने कहा कि वो कांग्रेस की पालमपुर से सफाई कर के ही दम लेंगे। ज्ञात रहे की पिछले 20 दिनों में ही 1460 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में जयराम ठाकुर की छवि, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों एवं त्रिलोक कपूर की कार्यपध्दति ने पालमपुर में भाजपा के प्रति विश्वास जनता में बढ़ाया है। पालमपुर से 3 मील की दूरी पर भगोटला गांव के अंतर्गत आज़ादी के 74 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से वंचित थे। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर के ध्यान में आते ही न सिर्फ रिकॉर्ड समय मे सड़क का निर्माण किया गया, बल्कि गांव वासियों को सम्मान भी दिया गया। महिलाओं के मुताबिक कांग्रेस को सदियों से आश्वसान मिलते रहे पर सड़क नहीं मिली, जबकि भाजपा के त्रिलोक कपूर से पहली बार बात करने से ही बड़ी सुविधा मिली है।
डीएवी कॉलेज कांगड़ा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक कॉलेज के परिसर में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान अजय वर्मा की अद्यक्षता में हुई। इस बैठक में एसोसिएशन को आगे बढ़ाने और नए सुझाव और और नए सदस्य को जोडऩे के बारे चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रधान अजय वर्मा ने बताया कि बैठक में नए सिरे से एसोसिएशन को बनाने, सालाना फीस, वार्षिक फीस, एसोसिएशन को सामाजिक एक्ट के तहत पंजीकृत करने बारे प्रस्ताव डाला गया। उन्होंने बताया कि सबसे महत्व पूर्ण निर्णय यह लिया गया कि ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन में ज्यादा से ज्यादा पुराने छात्र-छात्राओं को जोडऩे का प्रयास करेंगे और जल्द ही एसो. द्वारा कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संस्थान है, जहां से पढ़कर उच्च पदों पर कार्यरत है। उन्होंने सभी पुराने विद्यार्थियों से अपील की कि अब यही वह वक्त है, जिस संस्थान से पढ़ाई कर वह गए हैं, उस संस्थान के लिए भी हम ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े कर संस्थान को बुलंदियों पर ले जाएं। इस दौरान अजय वर्मा, राकेश महाजन अजय परवान, अमित कुमार, मनोज कुमार, अभय कुमार, हिमाशु गुलेरिया, धीरज, अतुल चौधरी, गगन, अंकित वालिया, नरेश शर्मा सारांश सहित डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बलजीत पटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला पंचायत अधिकारी, अशवनी शर्मा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज डीआरडीए के सभागार में किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने का एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें अनाथ, बेसहारा, असहाय, घर से भागे हुए बच्चों के संरक्षण और विकास पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, पंचायत, पुलिस, रेडक्रॉस, चाइल्ड लाइन व जिला बाल कल्याण समिति ने इस दिशा में अपेक्षित कार्य करने के लिए अपने-अपने विचार सांझा किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यथासंभव कार्य करने के लिए कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जून माह में धर्मशाला में प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर नीति आयोग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ डीसी कार्यालय के सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों के ठहरने इत्यादि के प्रबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। नीति आयोग की सलाहाकार संयुक्ता समादार तथा निदेशक अविनाश चंपावत ने जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, इस बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रवास के दौरान प्रबंधों के लिए विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं ताकि बेहतर व्यवस्थाएं हो सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में बैठक स्थल पर भी उचित प्रबंध करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी पीएमओ के दिशा निर्देशों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि इंतजामों का आकलन करने के लिए शीघ्र एसपीजी तथा नीति आयोग की टीम ने धर्मशाला का प्रवास किया है। टीम के निर्देशों के आधार पर प्रबंधों का आवश्यक खाका तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने नंदरुल में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने सामाजिक न्याय तथा सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर का कोई भी बुजुर्ग पेंशन ले सकता है। सरकार द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया सरकारी बसों में मुफ्त किया गया ह। 'बेटी है अनमोल' योजना के अंतर्गत बेटी के लिए शिक्षा का तथा एफडी बेटी के लिए दी जा रही है। उन्हाेंने बताया कि उज्वला तथा ग्रहणी योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त में गैस का सिलेंडर तथा चूल्हा दिया गया है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आसान ऋण दिया जा रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आए इसके लिए खेलकूद शिक्षा तथा समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिज्ञाबद्ध है। इस अवसर पर गांव की महिलाएं सरिता, मधुबाला, अनु देवी, सत्या देवी, रामा देवी, अंकू देवी, रमा देवी, सदला, राधा तथा मोनिका आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा कभी सिंगल इंजन तो कभी डबल इंजन, कभी 14 लाख तो कभी वर्ष में 2 करोड़ रोजगार देने के झूठे झांसों से देश और प्रदेश की जनता का जनादेश ठगने वाली बीजेपी के राज में अब तक की सबसे बड़ी बेरोजगारी दर्ज की गई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीते 4 वर्षों में 4 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए हैं। दरअसल में सच और हकीकत यह है कि बीजेपी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देना ही नहीं चाहती है। आलम यह है कि सेना तक की भर्ती पिछले 2 वर्षाें से लगातार स्थगित की जा रही है। कई जगहों पर सेना की लिखित परीक्षा 5-5 बार स्थगित की गई है। हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां के हजारों युवा तीनों भारतीय सेनाओं में भर्ती होते आए हैं। हिमाचल के सूरमाओं ने देश की रक्षा-सुरक्षा में अब तक सर्वोच्च योगदान दर्ज करवाया है, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण अब हिमाचली नौजवानों के फौलादी हौंसले पस्त होने लगे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार बेरोजगारों के दर्द को भूलकर सत्ता के मजे कर रही है। राजेश शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर पूर्व सैनिक लीग भी अपनी आपत्ति दर्ज कर चुकी है कि सेना की सेंटर भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के लिए नौजवानों को बार-बार डेट पर डेट दी जा रही है। जिसको लेकर सेना में भर्ती के चाहवान नौजवान हताश व निराश हो चुके हैं। इस मसले को लेकर पूर्व सैनिक ऑनरेरी कमीशन कल्याण एसोसिएशन की मानें तो कई नौजवानों ने 2 वर्ष पहले सेना में भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट व ग्राउंड शारीरिक मापदंडों को पास कर लिया है, लेकिन अब लिखित परीक्षा के स्थगित होने से यह सरकार की ओर देख रहे हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि उपरोक्त तथ्य व तर्क यह साबित कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार किसी को रोजगार देना ही नहीं चाहती है, जिस कारण से देश में बेरोजगारी का आंकड़ा नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आने वाले चुनावों में जब बीजेपी के जुमलाबाज वोट मांगने आएं, तो बेरोजगार नौजवान उनसे यह जरूर पूछें कि वर्ष में 2 करोड़ रोजगार देने के वायदे का क्या हुआ। देश और प्रदेश में बेरोजगारों की फौज किसकी नाकामी और नालायकी की वजह से बढ़ रही है, ताकि वोट मांगने आए बीजेपी के झांसेबाजों को बेरोजगारी का दर्द व बेरोजगार होने की हकीकत समझ आ सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, मैक्लोडगंज व अभिषेक कटोच ने बताया कि 33 केवी तोतारानी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों नड्डी, तोतारानी, स्ट्राबेरी, दियोल, डल लेक, भागसू नाग, धर्मकोट और चांदमारी में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण 26 मई को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज शहीद मेजर सुधीर वालिया की जयंती पर पालमपुर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कपूर ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पालमपुर के ही सपुत मेजर सुधीर वालिया, जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर आर्मी के जवानों व प्रशासन और उनके परिवार द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने प्रतिमा को पालमपुर के प्रमुख स्थान पर स्थापित करने के लिए जयराम ठाकुर की सरकार और पालमपुर प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आने वाली युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी कि सुधीर वालिया का बलिदान इस भारत भूमि के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्हाेंने कहा कि जिस चौक पर प्रतिमा स्थापित है, उसको सुधीर वालिया के नाम से रखने पर लोगों द्वारा उठाई जा रही मांग पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि मैंने एसडीएम पालमपुर को कहा है कि वह जल्द इसकी प्रपोजल बनाकर डीसी कांगड़ा को भेजे और जल्द ही इस चौक का सुधीर वालिया चौक के नाम पर नामकरण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर शहीद मेजर सुधीर वालिया के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने दोनों राजनीतिक पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए कांगड़ा में बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता दोनों पार्टियों की नीतियों से दुखी हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। इसके लिए जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को ही देख रही है। प्रदेश में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। अत: जनता अब दिल्ली के मॉडल को अपनाना चाहती है और उसी तरह से प्रदेश में भी विकास भी चाहती है। पुलिस भर्ती पेपर लीकेज के बाद अब कालेज तक के पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे भाजपा की कार्यप्रणाली को भलीभांति ही समझा जा सकता है।
पीएनबी आरसेटी के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान©U धर्मशाला द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए ड्रेस डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का 30-30 दिन, मुर्गी पालन का 10 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को रहने, खाने-पीने, यूनिफॉर्म, ट्रेनिंग आदि संस्थान द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक एवं युवतियां नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला के दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर अथवा निदेशक के मोबाइल नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता विद्युत चड़ी, जितेंद्र प्रकाश ने बताया कि चड़ी उपमंडल में 11 केवी चड़ी लाईनों का कार्य किया जाना है, जिसके कारण इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों चड़ी, डडियाला, थरोट, रक्कड़ का बाग, डढंब, भटेच्छ, ठारू, टुन्डू, ललेटा व मैटी इत्यादि गांवों में 26 मई को प्रातः 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 के अशवनी कुमार ने बताया कि 11 केवी मंदल फीडर में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मंदल मसरेहड़, बडवाल, त्रैंबलू, हरनेड, घीणा खुर्द, ढगवार, खटरेह, मनेड, अप्पर बगली, कोहाला व मटौर के साथ लगते क्षेत्रों में 27 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर व कर्म चंद भारती ने इस उपमंडल के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल देय तय तिथि से पहले जमा करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि समय पर बिल अदा न करने की स्थिति में तय नियमों के अनुसार विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए उपभोक्ता बिल की अदायगी की तय तिथि से पहले-पहले इस कार्यालय में आकर ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का संदेश अपने मोबाइल से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर का पंजीकरण इस कार्यालय में आकर करवा सकते हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण बोर्ड की वैबसाइट एचपीएसईबीएल डॉट.कॉम से स्वयं भी कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला निवासी विलास हंस 4 जून से शुरू होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम पंचकूला में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे। 2009 से लेकर लगातार छोटी-सी उम्र में राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभा रहे हैं। विलास हंस ने पेशे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है एवं वर्तमान में शिक्षक हैं। इससे अतिरिक्त पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभा चुके हैं, जिसमें 2018 इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ सीरीज, 2019 में खेलो इंडिया यूथ गेम पुणे महाराष्ट्र, सैयद मोदी बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल सीरीज लखनऊ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। विलास हंस ने इसका श्रेय हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ एवं जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ को दिया। क्योंकि इन्हीं के सहयोग से 2016 में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्रेड-2 परीक्षा को पास किया था और तब से लेकर अब तक विलास हंस राष्ट्रीय राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति सस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसके प्रथम दिवस में कथा व्यास साध्वी त्रिपदा भारती ने कथा के माहात्म्य से संगत को परिचित करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मधु-कैटव वध का प्रसंग सुनाते हुए उसमें गूढ़ तथ्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा ये मधु-कैटव हमारे भीतर की दो वृतियां राग और द्वेष का प्रतीक हैं, जिनके कारण आज मानव अशांत व परेशान है और इनसे मुक्ति केवल अध्यात्म ज्ञान से ही संभव है, जो एक तत्ववेता सदगुरु ही हमें प्रदान कर सकता है। दीप प्रज्वलन की रस्म को ओम प्रकाश (सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,हिमाचल प्रदेश) ने किया इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि वेद शर्मा (अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल ), नीतू धमीर, नवनीत शर्मा, पवन सूद, नरेंद्र त्रेहन, जितेंद्र सोंधी, कमल शर्मा, वासु, राकेश कथूरिया व दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी हरिशानंद स्वामी गुरुदेवानंद, वीपी शर्मा इसके अतिरक्त सुमधुर भजनों का गायन किया गया व कथा का समापन मां भगवती की पावन आरती के साथ किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत गंदड़ के वार्ड-5 मे ओम प्रकाश की भैंस जो कि अप्रैल माह में गाैशाला मे आग लगने से जल गई थी। प्रशासन की तरफ से 30 हजार रुपयए की आर्थिक मदद की गई। ओम प्रकाश ने माननीय विधायक रविंदर रवि धीमान जी व ग्राम पंचायत के प्रधान बिंदा कटोच का बहुत-बहुत आभ व्यक्त किया है।
विनायक ठाकुर।देहरा चुनाव के बाद पिछले दो महीनों में 10 रुपए प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल का रेट बढ़ाकर अब 9.50 रुपए रेट कम करना बीजेपी सरकार का नया पैंतरा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राजेश शर्मा ने कहा कि हकीकत यह है कि बीजेपी के राज में तेल के इस खेल में आमजन सबसे ज्यादा लूटा है। सरकार ने अकेले तेल के खेल में 27 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। तेल के कारण हर चीज की महंगाई सातवें आसमान पर पहुंची है। आम जनता की जेब पर तेल के इस खेल ने मोदी राज में सबसे ज्यादा डाका डाला है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि चुनावों के एकदम बाद करीब एक रुपए रोज प्रति लीटर तेल की कीमतें बढ़ाकर बीजेपी ने जनता को महंगाई का मीठा जहर धीरे-धीरे दिया है और अब दानवीर बनते हुए यह प्रचारित किया जाने लगा है कि बीजेपी ने तेल का रेट 9.50 रुपए कम करके देश की जनता पर बहुत बड़ा एहसान किया है, जबकि हकीकत यह है कि बढ़े हुए रेट के मुकाबले अभी भी तेल के रेट का लेवल पिछले दो महीनों की अपेक्षा ज्यादा है। राजेश शर्मा ने कहा कि तेल के इस खेल को आम जनता को समझना जरूरी है। 2014 से पहले यूपीए के राज में एक्साईज ड्यूटी पेट्रोल पर 9 रुपए 48 पैसे व डीजल पर 3 रुपए व 56 पैसे हुआ करती थी लेकिन मोदी राज में तेल के नाम पर मची लूट में एक्साईज ड्यूटी को लगातार बढ़ाकर पेट्रोल पर 27 रुपए 90 पैसे व डीजल पर 21 रुपए 90 पैसे तक पहुंचा दिया गया। बीजेपी सरकार आंकड़ों के मायाजाल में उलझाकर रेट कमी को बड़ी उपलब्धि बताकर ढिंढोरा पीटने लगी है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि एक्साईज ड्यूटी के नाम पर वसूला गया 27 लाख करोड़ रुपया सरकारी खजाने का नहीं है, बल्कि यह पैसा आमजन की जेब से गया है। उन्होंने कहा कि मोटे तौर पर इसे यूं समझा जाए कि एक रुपए की एक्साईज ड्यूटी कम होने पर 59 पैसे के करीब केंद्र सरकार का हिस्सा बनता है जबकि 41 पैसे के करीब राज्य सरकार का हिस्सा बनता है। ऐसे में सेंट्रल एक्साईज ड्यूटी कम होने पर स्वत: ही राज्यों को 41 पैसे कम करने होंगे। जबकि स्पेशल एडिशनल सेस का करीब 68 फीसदी हिस्सा अभी भी केंद्र के हिस्से में ही रहता है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि अभी तक हल्ला यह मचाया जाता था कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल महंगा होने के कारण तेल पर महंगाई बढ़ रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि भारी-भरकम टैक्स के माध्यम से सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका मारने की खुली छूट पेट्रोल कंपनियों को दे रखी थी और आम आदमी की जेब को भी सरकार ने अपनी आमदनी का जरिया बना रखा है। उन्होंने कहा कि अभी भी करीब 9.50 रुपए सेंट्रल एक्साईज घटाने के बाद सरकार 19 रुपए प्रति लीटर के करीब एक्साईज ड्यूटी वसूल रही है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के रेट कम करने का यह नाटक भी सरकार ने जनता के आक्रोश व कांग्रेस के दबाव को देखते हुए किया है। लेकिन अगर बीजेपी सरकार के पुराने रवैये का अध्ययन किया जाए, तो यह निश्चित है कि चुनाव होने के तुरंत बाद सरकार फिर डीजल-पेट्रोल के दामों पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर फिर खुली लूट शुरू कर देगी।
विनायक ठाकुर।देहरा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला कांगड़ा के तत्वाधान में तहसील देहरा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसारपुर टैरेस में तीन दिवसीय कैंप 21 से 23 मई तक प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का विधिवत समापन समारोह में स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को अच्छे कामों के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डीओसी स्काउट्स कांगड़ा तरसेम पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस कैंप में तहसील देहरा के 55 स्कूलों के करीब 600 स्काउट्स/गाइड्स भाग लेने पहुंचे थे, जिनको विभिन्न परीक्षाओं को पास करके अपने प्रथम और द्वितीय सोपान के लक्ष्य को हासिल किया और राष्ट्रपति स्काउट बनने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस कैंप के समापन समारोह में मुख्यातिथि को भारत स्काउट्स गाइड्स जिला कांगड़ा एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य का कैंप के बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस उपलक्ष्य पर जिला कमीश्नर विपन पटियाल, हरबंत सिंह, निर्मला जसवाल, अशोक अत्री, सतीश, आकाश सिंह व विजय धीमान आदि अधिकारियों ने तीन दिनों तक इस कैंप में सभी नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण दिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर थला पंचायत के उआरना के एक दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। गांव के लोगों ने कहा कि आज तक हम कांग्रेस के साथ चलते रहे, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य था न तो आज तक हमारी समस्याओं को सुना गया और न ही हमारे बारे में कुछ सोचा। जब चुनाव आते हैं, तब हमारी सुध लेते हैं और हमारे लोगों को बरगला कर बोतल ले लेते हैं, लेकिन फिर 5 वर्ष उनके दर्शन नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग भी पढ़-लिख गए हैं और समझदार हो गए हैं, अब इनके झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। गांव के लोगों ने कहा कि आज हमने जयराम ठाकुर की योजनाएं, कार्यक्रम और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
बिना मिट्टी के सिर्फ पानी से,बीमारी व कीटाणु रहित होने के साथ पर्यावरण हितैषी प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के सब्जी व पुष्प विज्ञान विभाग में सोमवार को मीडिया विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को हाइड्रापोनिक और हाईटेक नर्सरी के बारे में जानकारी दी गई। विजिट के दौरान कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने भी मीडिया कर्मियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हाइड्रापोनिक ऐसी विधि है, जिसमें मिट्टी का प्रयोग नहीं करते हुए केवल पानी की मदद से खेती की जाती है। आने वाले भविष्य में इसका काफी उपयोग किया जाएगा। क्योंकि यह बीमारी व कीटाणु रहित होने के साथ पर्यावरण हितैषी है, जहां पर भूमि की उपजाऊ क्षमता कम, खेती योग्य कम भूमि और वर्षा अधिक होती है, वहां पर यह काफी उपयोगी है। उन्होंने बताया कि हाइड्रापोनिक खेती में किसान छोटे-छोटे यूनिट लगा कर ताजा सब्जियों को प्राप्त कर सकते है। ऐसा करने से उनका समय और धन भी बचेगा और किसी भी वातावरण में फसल को तैयार किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विभाग हाइड्रापोनिक खेती में बांसों की उपयोगिता को देखते हुए कार्य करें। इससे किसानों को कम लागत पर इसे तैयार करने में मदद मिलेगी। इस तकनीक में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशिक्षण शिविरों को लगाएगा। सब्जी व पुष्प विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर चौधरी ने बताया कि उनके विभाग से 149 विद्यार्थी स्नातकोत्तर और 50 विद्यार्थी पीएचडी कर चुके हैं। वर्तमान में 32 विद्यार्थी स्नातकोत्तर और 17 पीएचडी कर रहे है। किसानों के लिए 38 वैराईटियों को विभाग द्वारा जारी किया गया है। 20 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट विभाग में चल रहें है। प्राइवेट कंपनियों के 12 हाइब्रिड विभाग ने परीक्षण किए हैं। हाइड्रापोनिक यूनिट इंजार्च डा. संजय शर्मा ने इस दौरान हाइड्रापोनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेती की इस तकनीक में कीटाणु और बीमारियों का असर फसल पर काफी कम रहता है। फसल बहुत तेजी से पैदा होती है और किसान एक वर्ष में कई बार इसे प्राप्त कर सकता है। फास्ट फूड इडस्ट्री में प्रयुक्त होने वाली सब्जियों को इसमें प्रमुखता से तैयार कर सकते है। तुलसी, धनिया,लेटयूज, पालक, मिर्च, पुदीना, खीरा आदि को किसान हाइड्रापोनिक खेती से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डा.डी.के. वत्स, शोध निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, सूचना एवम जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक डा.हृदय पाल सिंह और अन्य वैज्ञानिक इस दौरान मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा डाका-पलेरा पंचायत के गांव टल्ला में पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवा रही है और देश वह प्रदेश विकास की ऊंचाइयों के शिखर को छू रहा है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि रमेश बराड़ के जिला परिषद अध्यक्ष बनने से चंगर क्षेत्र को मान-सम्मान मिला है और वह विकास करवाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं तथा हम दोनों मिलकर विकास कर रहे हैं, जिसके लिए बराड़ बधाई के पात्र हैं। लोगों को संबोधित करते हुए काकू ने कहा कि टल्ला गांव से जलाड़ी को जोड़ने वाले बनेर खड्ड पर बन रहे पुल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही जलाड़ी से टल्ला के बीच 4 किलो मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसे सीधा दौलतपुर से ये गाव जुड़ जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण के लिए फारेस्ट क्लेरेन्स मिल चुकी है और सरकार से पैसा भी मंजूर हो चुका है। काकू ने कहा कि टल्ला से बिनगल्लू नगाल तक कि सड़क की फारेस्ट क्लेरेन्स व पैसे मिल चुका है और सर्वे कर डीपीआर बनाई जा रही है। गलोथर माता मंदिर की सड़क निर्माण की विभाग द्वारा डीपीआर बना कर भेज जा चुकी है। बोहड़क्वालु से पठियार तक सड़क को चकाचक किया जा रहा है। हर घर जल नल योजना के तहत बोहड़क्वालु और टल्ला तक पानी पहुंचाया जाएगा। राजल-नंदरूल गांव में पानी पीने की योजना के निर्माण की स्वीकृति हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। गाहलियां, रानीताल, राजियाना व ठाकुरद्वारा पंचायतों में हर घर नल जल योजना के तहत आठ करोड़ की योजना का निर्माण कार्य जारी है। आने वाले समय मे लोगों को राहत मिलेगी। रानीताल में जलशक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोल दिया गया है और ठाकुरद्वारा में कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय खुल गया है, जिससे जनता को राहत मिल रही है। इस अवसर पर उनके साथ बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पलेरा के प्रधान सुरजीत, समीरपुर के प्रधान सुभाष कुमार, रोशन लाल सिहोत्रा, रज्जियाना के प्रधान राजेश कुमार, ठाकुरद्वारा के प्रधान प्रकाश चंद व उपप्रधान परवीन कुमार समिति सदस्य शेर सिंह स्थनीय जनता व महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों को, एमफिल/पीएचडी की इंक्रिमेंट्स को लागू करना, कांट्रैक्ट पिरीयड को सेवा काल से जोड़ना तथा अन्य मांगों को पूरा करने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल की। इकाई प्रधान डॉ. जसपाल राणा, सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलम्ब लागू करने का आग्रह किया। संघ का कहना है कि विवि और कॉलेज आचार्यों को छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों को 2016 से देय वेतनमान दे दिया गया है, परन्तु अभी तक प्रदेश में यूजीसी का सातवाँ वेतनमान नहीं दिया है,जबकि देश के सभी राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा और 24 मई से कॉलेज परिसर में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक हर रोज़ माँग को लेकर धरना देंगे। इस दौरान डा. सीमा शर्मा, प्रो. डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. शैलजा सूद, डा. शिवानी शर्मा, डा. आरती शर्मा , प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर हड़ताल मैं हिस्सा लिया।
विधानसभा जसवां परागपुर में ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने सोमवार को मचकुंड महादेव में क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारोह में शिरकत की और क्रिकेट टीम के सदस्यों को अपनी ओर से ₹11000 राशि भेंट की इसके अलावा जसवां परागपुर की लड़कियाें की शादी में शगुन के तौर पांच हजार एक सौ रूपये दिए व धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया। वहीं उन्होंने जरूरतमंद लड़कियाें को सिलाई मशीन भी बांटी। इसके साथ कुछ जरुरतमंद घरों में राशन भी मुहैया करवाया। साथ ही उन्होंने जसवां परागपुर के कई बच्चों को किताबें भी बांटी व युवाओं को खेलने के लिए वे हर जगह खेल का मैदान बनवाकर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं था, जिस पर मुकेश ठाकुर ने जेसीबी से खेल का मैदान तैयार करवाया, जिसमें गांव के युवा शाम को खेलते हैं। जसवां परागपुर के लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी उनके इस सराहनीय कदम की सराहना कर रहे हैं।
नेहरन पुखर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन आचार्य सुमित भारद्वाज ने भागवत विस्तार की कथा वर्णन करते हुए कहा जिस समय वेदव्यास 17 पुराणों की रचना कर चुके थे। एक वेद के चार भाग कर चुके थे फिर भी उनके मन को संतुष्टि न हुई तब नारद का आगमन होता है। नारद वेदव्यास को चार श्लोक प्रदान करते हैं। जिसको चतुश्लोकी भागवत कहा जाता है। वेदव्यास ने चतुश्लोकी भागवत का विस्तार 18000 श्लोकों में जिसमें भगवान और भक्तों के चरित्र हैं। उसके बाद व्यास ने सृष्टि के विस्तार की कथा का वर्णन किया, जिसमें मनु महाराज की 5 संतानें तीन बेटियां तथा दो बेटा हुए। ब्यास ने उन बेटियों मंजली बेटी देवहूति का परम पावन चरित्र श्रवण करवाया, जिनके पुत्र कपिल भगवान हुए उनका का चरित्र श्रवण करवाया, जो कि ज्ञान के अवतार हैं। ब्यास ने बताया भागवत के श्लोकों की ध्वनि मात्र से वातावरण पवित्र हो जाता है , ये कथा कल्पवृक्ष के समान मनुष्यों के मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। पापी हो या धर्मी हो सभी का उद्धार करती है, भागवत इसका श्रवण जीवन में शांति प्रदान करता है और मन की शुद्धि का सत्संग से बढ़कर और कोई साधन नहीं।
-मांगे ना मानी, तो तीव्र होगा आंदोलन -छः वर्षों से लंबित है मांग - डॉ विक्रम वत्स पुरे प्रदेश में सोमवार को राजकीय महाविधालय प्राध्यपक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश व्यापी आवाहन पर भूख हड़ताल की गई। इसी के तहत धर्मशाला राजकीय महाविद्यायल इकाई द्वारा भी इकाई अध्यक्ष डॉ विक्रम वत्स और महासचिव डॉ रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में भूख हड़ताल की गई। स्थानीय इकाई अध्यक्ष डॉ विक्रम वत्स ने कहा कि सम्पूर्ण देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मात्र हिमाचल प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहाँ युजीसी वेतनमान को अभी तक लागु नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राजकीय महाविधालय प्राध्यापक संघ की ओर से समय समय पर विनम्र आग्रह किया गया लेकिन पिछले छः वर्षों से लंबित इस मांग को राज्य सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। अतः अब मजबूर होकर हिमाचल प्रदेश महाविधालय प्राध्यपक संघ इस एक दिवसीय भूख हड़ताल की ओर अग्रसर हुआ है और शीघ्र यूजीसी के सातवें वेतनमान को हिमचाल प्रदेश में लागु न किया गया तो आने वाले समय में इस आंदोलन (संघर्ष) को और तीव्र किया जायेगा। इसके साथ ही नियुक्ति की तिथि से वरिष्टता लाभ व एम् फिल, पिएचडी की रुकी हुई वेतनवृद्धि को शीघ्र बहाल करने के बारे में भी चेताया गया। इस सांकेतिक भूख हड़ताल में महाविधालय के समस्त प्राध्यपक मौजूद रहे। इस सांकेतिक भूक हड़ताल में डॉ विनोद शर्मा, प्रो सलिल सागर, प्रो रजनीश देवान, डॉ अजय चौधरी, डॉ बिना मनकोटिया, डॉ हर्षा राणा, प्रो सोनिका, प्रो सरिता, डॉ सोनम, डॉ माधवी पराशर, प्रो रीता ठाकुर, डॉ भरत बरोगी, डॉ विवेक, डॉ राजेश शर्मा, डॉ गौरव महाजन, डॉ अजय, प्रो निशेष, प्रो सचिन, प्रो बालकराम, प्रो सन्देश और प्रो कुमार कैलाश मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने आज कांगड़ा के नदरूल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां वार्ड-3 व 4 में ग्रामिणों की समस्याओं को सुना व कई समस्याओं का मौके पर ही निपटान कर दिया। ग्रामिणों ने रमेश बराड़ को बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पानी की किल्लत हो रही है, जिसका कारण पाइपों का जगह-जगह टूटना व ब्लॉकेज होना है। जिसको लेकर रमेश बराड़ ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन पाइपों को जल्द से जल्द बदला जाए, जिससे यहां के ग्रामिणों पानी को लेकर को हो रही दिक्कत से निजात मिल सके। वहीं, रमेश बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक इस योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। अब प्रदेश के किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए कहीं भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्री जल जीवन मिशन के तहत संचालित हो रही हर घर नल योजना ताकी हर घर नल से जल पहुंच सके। पानी के लिए किसी को भटकना न पड़े। दुर्गम पहाड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी साफ मिले और घर की महिलाओं को पानी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाए। इस मौके पर रमेश बराड़ के साथ सोहन लाल, रविंद्र कुमार, करनैल सिंह, राजेश कुमार, सुदेश कुमार, कैप्टन देश राज, कमलेश कुमार, रूप चंद खैरा, प्रताप चंद खैरा, हरीश चंद खैरा, मदन लाल, गुरजीत सिंह, मनोहर लाल, राम कुमार, रवी कुमार व मनीष कुमार खैरा उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में युकां का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सोमवार को युकां जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु के नेतृत्व में युकां पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर काले पटटे बांध कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजीपी को पद से हटाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि पिछले सात दिन से युकां पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने हेतू संघर्षरत है, लेकिन इस दौरान न तो सरकार और न ही प्रशासन की ओर से युकां की सुध लेना गवारा नहीं समझा गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जयराम सरकार युवा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में विभाग व सरकार की मिलीभगत हो सकती है। शायद इसलिए सरकार डीजीपी को पद से नहीं हटा रही। पंकज कुमार ने कहा कि कभी जेओएआईटी का भी पेपर लीक हुआ। दो वर्ष पहले भी पुलिस का पेपर लीक हुआ था, उस दौरान भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया और पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। युकां जिलाध्यक्ष ने मांग उठाई कि पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उधर, युकां के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कटोच ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। हर साल कोई न कोई पेपर लीक होने के मामले उजागर हो रहे हैं, लेकिन सरकार अधिकारियों को बचाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि युकां ने युवा हित में आवाज उठाई है तथा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करे। अन्यथा युकां प्रदेश भर में इससे भी उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। इस अवसर पर युकां के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। पंचरूखी पंचरूखी का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता मंजित डोगरा की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन बोर्ड सदस्य अनुराधा शर्मा को एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवने को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस रेल जो कि पठानकोट से चलने वाली रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रोकना आवश्यक है। क्योंकि पालमपुर क्षेत्र और चंगरधार का महत्वपूर्ण स्टेशन है। बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, मजदूर वर्ग और फौज के जबान रेल में पठानकोट का सफ़र करते हैं। अत: आपसे निवेदन है कि आम जनमानस का ध्यान रखते हुए एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवाने के आदेश जारी करवाए। इस अवसर पर किसान नेता मंजित डोगरा, ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, रंजीत सिंह, राज कुमार व उपेंद्र कटोच मौजूद रहे।
विधायक पवन काजल ने किया पांच लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार पुली का शुभारंभ मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने रविवार को ग्राम पंचायत खोली के सिंबल खोला में लगभग पांच लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार पुली का शुभारंभ किया। पुली के निर्माण से गांव के लगभग 40 परिवारों को यातायात की सुविधा मिलेगी। काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा आए दिन हो रही सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से बेरोजगार युवाओं का सरकार से विश्वास उठा है। उन्होंने पुलिस पेपर लीक मामले में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा साढ़े 4 वर्षों तक डबल इंजन सरकार होने के बावजूद हिमाचल का विकास करवाने में नाकाम रही बीजेपी के नेता अब आए दिन हिमाचल के दौरे कर प्रदेश की जनता के साथ झूठे और भ्रमित करने वाले भाषण देकर कर जनता को गुमराह करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित 69 नेशनल हाई-वे और फोर लेन बारे स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। काजल ने कहा खोली पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पेयजल योजना के लिए दो करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। नई पेयजल योजना के अंतर्गत सिंबल खोला में भी एक बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक बनेगा, जिससे ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। गांव में 25 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है, दो महीने के भीतर इस पुल का शुभारंभ कर ग्रामीणों की चिर लंबित मांग को पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल कुमार, उपप्रधान विजेंद्र, सोनू वार्ड पंच, करतार चंद, वेसी राम, बलदेव कुमार, प्यारे लाल, यशविंद्र सिंह, चंचला देवी, कमला देवी व मंगला देवी भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ ग्राम पंचायत चढ़ियार के टांची स्थित विश्राम गृह में चढ़ियार जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस बैठक में पूर्व विधायक किशोरी लाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी बैजनाथ में आगामी विधानसभा में जीत की ओर अग्रसर है और कांग्रेस का कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव क्षेत्र में मजबूत और सुदृढ़ है। इस बार बैजनाथ विधानसभा की प्रबुद्ध जनता मौजूदा सरकार की जनवीरोधी नीतियों से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बढ़ चढ़कर साथ देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा की 2022 में कांग्रेस पार्टी फिर सत्ता में वापसी करेगी, ताकि हिमाचल प्रदेश और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र फिर एक बार विकास की राह पर अग्रसर हो। इस मौके पर वीरेंद्र जमवाल, संसार सिंह राणा, रमेश परिहार, पृथी करोटी, विनोद बरवाल, मलकीयत चंद, प्रितम चंद, गुलाब राज, निर्मल राणा, शशी राणा, समीर राणा, गुलबत्तान, विनोद बरवाल, मलकियत, गुरदेव, जोगिंदर, जनक सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, हरीश, सतीश, जमना गोयल, लता कपूर, गीता देवी, रीना देवी, सोमा देवी व नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत लंबागांव में मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा बच्चों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें चमच नींबू रेस, सूई दाघा, गुबारे फोड़ना व म्यूजिकल चेयर करवाई गई। जिसने 4 वर्ष से 14 वर्षाें तक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बतौर मुख्याथिति पुलिस विभाग से एएसआई लंबागांव कर्म चंद और उनके साथी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चों को समानित किया और उन्होंने बच्चों को अपने विचारों से संबोधित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मोटिवेशन फिटनेस क्लब का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम मे लंबागांव बीडीसी सदस्य अनिता सूद भी उपस्थित रही। इस आयोजन में क्लब के प्रधान विकास राणा, उप प्रधान वैभव सूद, सचिव अंकुर शेरिया और सदस्य अनुज शर्मा, साहिल मेहरा, योगेश्वर सूद, ईशान, कार्तिक, हर्षुल, विक्की, अबू, अंशुल सूद, अमन, सनी, सोनू व राकेश सोनी आदि उपस्थित रहे। वहीं, मोटीवेशन फिटनेस क्लब के प्रधान विकास राणा के साथ उनके मेंबर्स ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और बताया कि ये क्लब ऐसी गतिविधियों को करवाता रहता है।
मनीष ठाकुर। इंदाैर कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत गांव मंड मियानी, बरोटा, पराल बसंतपुर मलकाना, ठाकुरद्वारा में रविवार को बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी के समर्थन की अपील की और भाजपा की देश और प्रदेश सरकारों को जम कर कोसा, कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों की समस्यायों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस माैके पर मंजीत सिंह मलेंद्र राजन प्रताप राणा रविंदर रिंकू रणधीर सिंह कुणाल पठानिया, अनूप कटोच रिंकू सहोता, राशपाल, नीरज, दीपक ठाकुर डॉ विशाल, सतीश कुमार, हरीश, जुगल किशोर व तारा चंद इत्यादि उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर परिसर काठगढ़ में काठगढ़ मंदिर संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें सभी हिंदू संगठनों तथा शिव सेना प्रमुखों ने भाग लिया।बैठक में प्रमुख तौर पर हिमाचल, पंजाब सीमा पर लगे टोल एंट्री वैरियर, जिसमें पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से एंट्री फीस ली जाती है, जिससे सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचती है। इसलिए इस वैरियर को शिव मंदिर से शिफ्ट करके इंदौरा की तरफ किया जाए। गौरतलब है कि इस संदर्भ में प्राचीन मंदिर सुधार सभा व अन्य धार्मिक संगठन पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को इंदौरा आगमन पर ज्ञापन सौंप चुके हैं। उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज की बैठक में पांच सदस्यीय कोर कमेटी, 21 सदस्यीय कमेटी का गठन करने की साथ-साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मई रविवार को टोल वैरियर पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा, उस दिन आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते समनोली मोड़ के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें व्यक्ति की मौत की सूचना प्रकाश में आई है। रविवार देर साएं अरुण शर्मा पुत्र स्व. किशोरी लाल निवासी वार्ड-3 व तहसील डाडासीबा जो की गाड़ी(एचपी 36D - 6497) से अपने घर की ओर जा रहा था, तो समनोली मोड़ के पास गाड़ी के आगे अचानक जंगली जानवर आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर ढांक से करीब 80 फुट नीचे जाकर गिरी, जिससे गाड़ी चालक अरुण शर्मा की मौत हो गई। मौका पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अरुण शर्मा उपरोक्त की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा लेकर जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि देहरा थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते गांव डोल, डाकघर कथोग की एक 44 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति को इलाज हेतु ज्वालामुखी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां व्यक्ति को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस सीएच ज्वालामुख पहुंची व उन्होंने पाया कि राजीव कुमार सपुत्र रोशन लाल की सांप के काटने से मौत हुई थी। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए तथा मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सीएच देहरा में रखा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा के अधीन नगर पंचायत जवाली में पंजपीरी छिंज मेला का आयोजन बसंतपुर में किया गया, जिसमें नगर पंचायत जवाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष संजय सहित कमेटी पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। छिंज मेला में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए। बड़ी माली का मुकाबला लबप्रित पहलवान व सन्नी पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। बाद में मेला कमेटी ने दोनों पहलवानों को पांच मिनट का समय दिया तथा बाद में बराबरी पर छुड़वा दिया गया। विजेता व उपविजेता पहलवानों को आकर्षक नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राजिंदर राजू ने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं। मेलों के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मानसिक व शारीरिक विकास होता है। राजिंदर राजू ने मेला कमेटी को 5100 रुपए नकद दिया। राजिंदर राजू को मेला कमेटी द्वारा शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविन्द्र कपिला, मनु शर्मा, कमल सिंह, संजय कुमार, बलदेव राज, विक्कू, पिंकू व अंकुर भड़वाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर पालमपुर न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल भमनोत्रा ने की। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने रक्त दान किया। शारीरिक रूप में अक्षम अनिल महाजन ने इस शिविर में 34 बार रक्तदान किया। अधिवक्ता अरविंद वशिष्ट एवं कपिल चौधरी भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह लोक कल्याणकारी निर्णय है। इससे पेट्रोल के दाम में साढ़े 9 रुपए और डीजल के दाम में 7 रुपए की बड़ी कटौती हुई है। प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 200 रुपए सबसिडी देने का जनहितकारी निर्णय भी केंद्र सरकार ने लिया है। इससे देश में नौ करोड़ और हिमाचल में 1 लाख 37 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद के अब तक चार बार मोदी सरकार में एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है। पहली बार 4 अक्तूबर 2017 को मोदी सरकार ने पेट्रोल 2.43 रुपए और डीजल पर 2.17 रुपए सस्ता किया था। इसके बाद 2018 में केंद्र की मोदी सरकार ने पांच अक्तूबर को जनता को बड़ी राहत दी थी। तब सरकार ने पेट्रोल 2.50 रुपए जबकि डीजल भी 2.50 रुपए सस्ता किया था। इसके बाद आखिरी बार मोदी सरकार ने पिछले वर्ष दिवाली से एक दिन पहले जनता को तोहफा दिया था। चार नवंबर 2021 को सरकार ने पेट्रोल को 5 रुपए और डीजल 10 रुपए सस्ता किया था। पांच नवंबर 2021 को ही हिमाचल सरकार ने वैट कम कर के प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपए और डीजल में 17 रुपए की कमी की थी। अभी तक 2014 से पेट्रोल 37 रुपए और डीजल में 45 रुपए की कमी हिमाचल में की है। इसलिए भाजपा शासित हिमाचल में पेट्रोल 95 रुपए और डीजल 83 रुपए और राजस्थान के कांग्रेस शासित राज्य में पेट्रोल 123 रुपए और डीजल 112 रुपए है। भाजपा राहत दे रही है और कांग्रेस जनता की जेब में डाका डाल रही है। देश में पेट्रोल के सबसे कम दाम भाजपा शासित हिमाचल में व सबसे ज्यादा आंध्र, महाराष्ट्र व राजस्थान में है। पेट्रोल को लेकर चीखने वाले कांग्रेसी राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करें, तो उन्हें जनता का हितेषी समझेंगे।


















































