भाजयुमो कंडाघाट मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, प्राप्त किया मार्गदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकभवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कुलविंदर गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा कंडाघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों और ग्रामीण विकास पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। माननीय राज्यपाल महोदय ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजयुमो के ऊर्जावान साथी एवं अन्य गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष एवं उप प्रधान कार्तिक ठाकुर ने अपना बहुमूल्य समय और प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महामहिम राज्यपाल जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।
