कुल्लू: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, 7.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
( words)
कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बदाह क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में दबिश देकर हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस टीम ने बदाह में एक मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार संदीप वासुदेव (40 वर्ष), पुत्र श्री गुलशन वासुदेव, के कमरे में छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे से 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और उससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
