कुनिहार: महिला मण्डल लोहारा - बडोरी की मासिक बैठक का आयोजन
बुधवार को महिला मण्डल लोहारा - बडोरी की मासिक बैठक महिला मण्डल प्रधान व आशा वर्कर मनोरमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उपस्थित सभी महिलाओं को मनोरमा शर्मा ने स्वछता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे व घर में पानी की टँकीयों को समय समय पर साफ करते रहे। कंही भी अनचाहा पानी इक्कठा न होने दे। इस दौरान मनोरमा शर्मा ने महिलाओं को हाथ धोने की विधि बारे जानकारी दी। अंत मे प्रधान मनोरमा शर्मा द्वारा महिला मण्डल की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी गठन का प्रस्ताव डाला गया। इसमे सर्व सम्मति से सुनिता शर्मा को महिला मण्डल का नया प्रधान बनाया गया। इसके अलावा उप प्रधान मीना ठाकुर, सचिव उर्मिला शर्मा व सन्तोष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए महिला मण्डल गठन के लिए मनोरमा शर्मा ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर करुणा शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा, लता ठाकुर, माला, कमलेश ठाकुर, वीना, कांता, वर्तिका, जयवंती आदि महिला सदस्य मौजूद रही।
