दाड़लाघाट : एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई अपनीं मांगाें का भेजा ज्ञापन
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई द्वारा नए वेतनमान को नजर अंदाज करने के विरोध में प्राचार्य मनोज कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, उप कुलपति हिमाचल प्रदेश व निदेशक को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने कहा कि सभी प्राध्यापक यूजीसी के नए वेतनमान को लागू होने की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार व अजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
