बिना मुहूर्त और कर्मकांड के हुआ विवाह, संविधान को माना साक्षी
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कफोटा क्षेत्र के एडवोकेट सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बजाय भारतीय संविधान को साक्षी मानकर विवाह रचाया है। शिलाई क्षेत्र के धाड़मा गांव निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर यह कदम उठाया। उन्होंने शादी के लिए न तो किसी ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त निकलवाया और न ही किसी पारंपरिक धार्मिक कर्मकांड का सहारा लिया।
सुरेंद्र धर्मा और जिला शिमला की तहसील कुपवी (गांव टंडाई) की रहने वाली कुमारी हेमलता ने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से छुट्टी के दिन को विवाह के लिए चुना।
विवाह समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। दोनों ने समानता, आपसी सम्मान और मिलकर जीवन बिताने का संकल्प लिया। इस समारोह में गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे ।
