हिमाचल कैबिनेट में 150 एजेंडे, नौकरियों पर बड़े फैसले की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है। बैठक के एजेंडे में करीब 150 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें सरकारी नौकरियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी हैं, ऐसे में युवाओं की नजर कैबिनेट के संभावित फैसलों पर टिकी हुई है।
बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के अलावा भर्तियों, नियुक्तियों और सरकारी सेवाओं से संबंधित मामलों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास और प्रशासन से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
वहीं, कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों के मौजूद नहीं रहने की जानकारी सामने आई है। उनकी गैरमौजूदगी के कारण भी बैठक चर्चा में है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि करीब 150 एजेंडा आइटम में से किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकारी नौकरियों को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है।
