दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता गणित महेंद्र पाल कौंडल ने शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिमला में भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विद्यालय की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को निखारने के लिए स्कूल एक्सलिसेंस कार्यक्रम के तहत भारती फाउंडेशन की तरफ से वीना, राजीव व ब्रजेश ने बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करना और उन्हें पूरा करने के लिए रणनीति व योजना को किस प्रकार से अमल में लाना आदि के बारे में बताया। एसडीएफ कोऑर्डिनेटर रेणु ने समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की।
महेंद्र पाल कौंडल ने प्रातःकालीन सभा में उपरोक्त जानकारियां अध्यापकों व बच्चों के साथ सांझा की, ताकि इसका सीधा-सीधा लाभ बच्चों तक पहुंचे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों से आग्रह किया कि वे सभी विद्यालय के उत्थान एवं विकास के लिए भारती फाउंडेशन के साथ मिल कर कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, रेणुका, सुमन, अनीता कौंडल, जय प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र, नीरज, रंजना ठाकुर, सुषमा, मदन लाल, कुलवंत, वीना, सुदेश कुमारी, पूनम कुमारी, जागृति, रेखा, मंजु, विजय, मुकेश, अंजना व संतोष शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
