कुनिहार : रूप सिंह बने कुनिहार विकास खण्ड की प्रधान -उपप्रधान परिषद के अध्यक्ष
पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित बैठक में हुआ परिषद का गठन
रंजीत सिंह ठाकुर। कुनिहार
विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से कुनिहार विकास खंड की प्रधान-उपप्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधानों व उपप्रधानों की एक विशेष बैठक पारनू पंचायत के प्रधान केशव राम की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर कुनिहार विकास खंड की प्रधान उपप्रधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगत राम बंसल, योगेश गौतम, सुनीता गर्ग तथा उर्मिल शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया।
प्रेम चोपड़ा, बंसीराम भाटिया, सीताराम, मधुबाला को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया व साथ ही योगराज चौहान, यशपाल, राकेश ठाकुर, किरण कौडल, सुरेंद्र शर्मा, राम चंद ठाकुर को महासचिव बनाया गया। रमेश ठाकुर, शकुंतला शर्मा तथा जगदीश अत्री को मुख्य सलाहकार बनाया गया व ओम प्रकाश शर्मा को कानूनी सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। विदित रहे कि कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधान व उपप्रधान आजकल पंचायती राज संस्थान मशोबरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
