देहरा : वनीष धीमान इंडिगो एयरलाइन में कमर्शियल पायलट नियुक्त
उपमंडल देहरा के गांव मूहल का वनीष धीमान इंडिगो एयरलाइन में कमर्शियल पायलट के पद पर नियुक्त हुआ है। वनीष धीमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलिट इंटरनेशनल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूहल से, उसके बाद केवीएन और डीएवी देहरा से प्राप्त की है। वनीष धीमान के पिता निर्मल किशोर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं और माता निर्मला कुमारी गृहणी हैं।
वनीष धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, संबंधियों और अध्यापकों को दिया है। इस समाचार से समस्त मूहलवासी काफी खुश हैं। वनीष धीमान अब इंडिगो एयरलाइंस में एयरबस ए- 320 विमान को उड़ाएंगे। वनीष धीमान की नियुक्ति के लिए एलिट इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत शर्मा ने वनीष धीमान व उसके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
