भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
( words)
भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे किरण कौंडल अर्की, सरला ठाकुर बल्ह, अंजना शर्मा एवं आशा ठाकुर जोगिंदरनगर, विदुषी शर्मा एवं सरोज ठाकुर शिमला, सरला गुनसैक चौपाल, रीमा राणा मंडी, रिचा राणा धर्मशाला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नीना शर्मा रामपुर, प्रियन्ता शर्मा बल्ह, नीलम सेरैक महासू, आरती चौहान, सुमन सूद एवं सरोज गोयल शिमला, स्नेह कंवर चौपाल, कमलेश मेहता एवं रेनू चौहान कसुम्पटी को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।
