वीर सिंह ठाकुर बने आम आदमी पार्टी रोहडू के अध्यक्ष, मिली ढेरों बधाइयाँ
( words)
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने वीर सिंह ठाकुर अढाल निवासी को पार्टी के प्रति उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए रोहडू का नया अध्यक्ष मनोनित किया है। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य विकेंद्र सूद व संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी ने वीर सिंह ठाकुर को इस नियुक्ति के लिए बधाई दी है।
उन्होंनें बताया कि आने वाले समय में वे रोहडू में आम आदमी पार्टी को आगे बढाने में अवश्य सफल होंगें। हमें पूर्ण विश्वास है कि वीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी रोहडू ओर ज्यादा मजबूत बनेगी और रोहडू विधान सभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को समय समय पर उठाते रहेंगे।