संगठन की मांगों पर आदेश जारी करने में आनाकानी कर रहा बोर्ड प्रबंधन
हि प्र रा वि प लि कनिष्ठ अभियंता/अतिरिक्त सहायक अभियंता आई टी आई डिप्लोमा/नॉन डिप्लोमा एसोसिएशन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष ईं जे सी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने संघ से नाराजगी जताई कि संगठन की उचित मानी गई मांगों के आदेश जारी करने में बोर्ड प्रबंधन आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन से जुड़े हजारों सदस्यों द्वारा संघ से आग्रह किया गया है कि अगर प्रभंधन जल्दी आदेश जारी नहीं करता तो बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ कड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बोर्ड प्रबंधन की बेरुखी से अवगत करवाया है।
इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ईं जे सी शर्मा सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ईं देवेंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईं महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष ईं रणवीर चौहान, उपाध्यक्ष ईं राय सिंह, संगठन सचिव ईं लाइक राम शर्मा, कार्यालय सचिव ईं दिनानाथ ठाकुर, उप वित्त सचिव मुख्य सलाहकार ईं ओम प्रकाश राणा ने भाग लिया।