जिला भाजपा संगठन हमीरपुर ने शहीद कमल देव वैद्य को दी श्रद्धांजलि

देश के लिए प्राण न्योछावर कर के शहीद कमल देव वैद्य ने हमीरपुर जिला का नाम रोशन किया है। यह बात हमीरपुर से जारी एक संयुक्त बयान में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, महा महामंत्री हरीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय रिंटू शर्मा, आईटी जिला संयोजक जग सिंह ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, देशराज शर्मा, देवराज शर्मा, कुलदीप ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सुरेश सोनी, अजय शर्मा, अभिषेक, मनु, विनय सोनी, शुभम शर्मा, बीना कपिल, बीना शर्मा, उषा बिड़ला, पुष्पा ठाकुर, गजन राम शर्मा, अनिल कौशल, राज कुमार, वर्मा सुभाष, बनयाल इत्यादि ने कही है। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कमलेश वैद्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके इस बलिदान पर हमीरपुर जिला को उन पर गर्व है और जिला भाजपा दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती है।