जयसिंहपुर : 24 मार्च को होगा सेपक टाकरा प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
( words)
सेपक टाकरा जिला कांगडा संघ द्वारा सेपक टाकरा प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 मार्च को अंद्रेटा के न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंद्रेटा में किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिला से प्रतिभागी भाग लेंगे। इस खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी 21 मार्च तक आवेदन कर सकते है। गौर हो कि इस बात की जानकारी सेपक टाकरा संघ के जिला प्रधान लक्की साहिब पुरी ने दी।
