भाजपा अध्यक्ष की तलाश के लिए जयराम के दरबार में ‘9 रतन’
पिछले दो महीने से ख़ाली चल रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तलाश के लिए शनिवार को संगठन के नौ रत्नों ने जयराम के दरबार में दस्तक दी। हालाँकि प्रदेश अध्यक्ष का फ़ैसला पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन सरकार और संगठन आपस में तालमेल बैठा कर योग्य नेता को कुर्सी देने की तैयारी में हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आज भाजपा के आठ विधायक समेत एक पूर्व मंत्री एक-एक के सीम जयराम ठाकुर से मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जयराम ने इन नेताओं से जानना चाहा कि प्रदेश अध्यक्ष किसे चुना जाए?
उल्लेखनीय है कि बीते 27 मई से लेकर अब तक भाजपा के पास प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट में लाखों की लेनदेन से सम्बंधित ऑडीओ वायरल होते ही पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया था।
इसी सिलसिले में शनिवार को योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, एमएलए सुखराम चौधरी, रविंद्र धिमान, होशियार सिंह, इंद्र सिंह गांधी, मूलखराज प्रेमी, किशोरी लाल, अर्जुन सिंह, जिया लाल और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा सीम जयराम ठाकुर से मंत्रणा की।
