शिमला : सीएम ने कर्मचारियों को दिया तोहफा : विनोद शर्मा
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी जन्म महासंघ द्वारा सीएम के सम्मान में भव्य समारोह करवाया। यह समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ शिमला में करवाया। इस दौरान हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान जिला शिमला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल झीलता वरिष्ठ महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने छठे वेतन को लागू किया है। इसके लिए दो विकल्प रखे गए हैं। परंतु इनसे मुलाजिमों को लाभ नहीं हो पा रहा था।
अब सीएम ने तीसरे विकल्प की घोषणा की है। इससे हजारों मुलाजिमों को फायदा होगा। प्रदेश में मुलाजिमों पर दो वर्ष का राइडर लागू हुआ था। इस कारण उन्हें लाभ की बजाय हानि हो रही थी। इस संबंध में 18000 कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे।
अब उन्होंने सीएम का आभार जताया है। इसके साथ ही जूनियर ऑफिस असिस्टैंट असिस्टेंट जेओए क्लर्क बनने के इच्छुक थे। मगर इसके लिए कोई पॉलिसी नहीं थी। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश में कार्यरत 4000 जेओए को लाभ होगा। अब जेओए दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण करने के बाद क्लर्क पद पर आ जाएंगे। उपरोक्त दोनों घोषणाओं से मुलाजिमों में खुशी है।
