हमीरपुर जिला के हर गांव से बनाए जाएंगे 10-10 किसान प्रहरी : अनिल काकू
** भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक में बोले मोर्चा के जिला अध्यक्ष
** कहा, 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीये जलाएं
भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक बड़सर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल की अध्यक्षता में कालका माता मंदिर बड़सर में हुई। इस बैठक में बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, किसान मोर्चा जिला के दोनों महामंत्री संजीवन पटियाल एवं दिनेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर किसान मोर्चा बड़सर ने कालका माता मंदिर में सफाई की तथा सभी से अपील की कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीये और पटाखे जलाकर मनाएं।