धर्मशाला विस क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बनेंगे 13 संपर्क मार्ग : सुधीर शर्मा
( words)
स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने आज प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठक में इलाके की समृद्धि व उन्नति के लिए रखी गई मांगों की मंजूरी मिल गई है, जिसके अंतर्गत धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 26 संपर्क सड़क मार्गों का निर्माण व संवर्धन किया जाएगा। इसके अंतर्गत नाबार्ड के सहयोग से क्षेत्र में 13 संपर्क सड़क मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें हीरू दुशालनी संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत कंड करडियाना में वार्ड 4,5 के लिए संपर्क मार्ग, चकबन टीला से भरेड़ी धरूं पटोला के लिए संपर्क मार्ग, अलखन से जुल बगियाड़ा व जुल से फाटी गांव तक संपर्क मार्ग, अल्खन से बंजर अंद्राड संपर्क मार्ग, मान टी एस्टेट दाड़ी से खनियारा के लिए संपर्क मार्ग, गमरू से हीरू संपर्क मार्ग, न्यू बाघनी तपोवन बृह घिआना संपर्क मार्ग, खिडकू से सलिग, डल लेक नड्डी से मैकलोडगंज, कंड करडियाना से इक्कु खड़ पटोला होते हुए, धर्मकोट से नड्डी तक संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा, साथ ही ग्रामीण आधारभूत विकास निधि के अंतर्गत 4 संपर्क मार्ग बनाए जायेंगे, जिसमें मोहली ठेहड सोकनी दा कोट से पंचायत घर पटोला तक संपर्क मार्ग, चीलगाड़ी से रोडीकुट वाया निचला सकोह गदियाडा संपर्क मार्ग के शेष कार्य का निर्माण, खनियारा कसवा अंद्राड टिक्करी के सुधारी करण, योल बरवाला बंनरोडू का सुधारीकरण शामिल है। क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी मांगों को मंजूर करते हुए उन्होंने यह स्वीकृति दिलवाई है।
6 पुलों का होगा निर्माण
उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला हलके में लोगों को आने जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के हर गांव को संपर्क सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए ग्राम पंचायत पद्दर और ग्राम पंचायत रसेहड़ को जोड़ने हेतु इक्कू भागण खड़ पर केटी पुल का निर्माण, न्यू बाघनी तपोवन को जोड़ने के लिए रसा नाले पर पुल निर्माण, बड़ोई चौक से पटोला वाया सकोली सड़क हेतु भागन खड्ड पर पुल निर्माण, मैकलोडगंज भागसूनाग टऊ चोला को जोड़ने हेतु चुरान खड़ पर पुल निर्माण, हीरू दुशालन गमरु चोला संपर्क सड़क हेतु चुरान खड्ड पर पुल निर्माण , ढगवार चकवन से मसरेहड़ सड़क को जोड़ने के लिए घुरलू नाले पर पुल निर्माण करवाया जायेगा ताकि लोगो के लिए आवागमन को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
