सांप के काटने से 14 वर्षीय लड़की की मौत
( words)

ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के गांव जखूणी की 14 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लड़की जब घर में रात को सो रही थी तो उसके बिस्तर पर बैठे जहरीले सांप ने रात करीब दो बजे लड़की को काट लिया। एक बार काटने पर लड़की ने जब देखा कि किसी जानवर ने काटा है तभी थोड़ी देर बाद सांप ने दोबारा लड़की को काट लिया, जिसपर उसने सांप द्वारा काटने की बात परिजनों को बताई।
जब परिजनों ने देखा तो लड़की के बिस्तर पर एक सांप बैठा हुआ था तो उन्होंने आनन फानन में लड़की को दौलतपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे होशियारपुर पंजाब के अस्पताल रैफर किया गया, जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के प्रधान सुखविंदर कौर ने बताया कि प्रियंका के पिता मजदूरी करते हैं व एक बहन प्रियंका से छोटी व एक बड़ी बहन है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की हरसंभव सहयोग की मांग की है। वहीं, इसकी सूचना संसारपुर टैरस पुलिस को दी गई व एएसआई संजीव कुमार व टीम ने लड़की का देहरा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।