हमीरपुर : 12 पंचायतों में विकास कार्यों को दिए 30 लाख 60 हजार-नरेंद्र ठाकुर

10 महिला मंडलों को करीब 9 लाख किए वितरित
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
विधायक नरेंद्र ठाकुर अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की धनेड, ब्राह्लड़ी, नारा, पंधेड़, डुघा, धरोग, स्वाहल, रोपा, सासन, साह्नवी, जंगलरोपा और नाल्टी पंचायतों के 10 महिला मंडलों को लगभग नौ लाख सहित विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से 30 लाख 60 हज़ार रुपए की राशि जारी की है। भाजपा मंडल प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने महिला मंडल गुद्धवी, महिला मंडल धवां, ज्योति महिला मंडल रोपा, महिला मंडल दरबैली, महिला मंडल जठेड़ी-1 और जठेड़ी-2, महिला मंडल बल्ह-बुलाना और महिला मंडल पटियाहु को जरूरत का सामान खरीदने के लिए 20-20 हजार रुपए दिए।
नरेंद्र ठाकुर ने युवक मंडल रोपा और शार्क युवक मंडल रोपा को भी कसरत आदि का सामान खरीदने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए। बताया जा रहा है कि इसके अलावा इन पंचायतों में अन्य भवन निर्माण, पक्के रास्ते बनाने, श्मशान घाटों के उत्थान आदि के लिए धनेड, जंगलरोपा और स्वाहल पंचायतों को डेढ़-डेढ़ लाख, ब्राह्लड़ी पंचायत को चार लाख, नारा और पंधेड़ पंचायतों को एक-एक लाख, धरोग, साह्नवी और डुघा पंचायतों को दो-दो लाख, रोपा पंचायत को करीब पांच लाख तथा सासन और नाल्टी पंचायतों को प्रति पंचायत तीन लाख 50 हजार वितरित किए।