शिमला : प्रदेश करुणामूलक संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के 308 दिन हुए पुरे

फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
प्रदेश करुणामूलक संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के 308 दिन पुरे हाे गए हैं। ये हड़ताल काली बाड़ी के पास स्थित वर्षा शालिका में चली हुई है। करुणामूलक संघ ने सरकार को दी आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि सरकार जल्द करुणामूलक के क्लास-C के मामलों हेतु निर्णय लें। अन्यथा आने वाले दिनों में अगर सरकार ने क्लास-C की भर्ती हेतु कोई निर्णय नहीं लिया, तो संघ दिल दहला देने वाले कदम की तरफ रुख करने से भी गुरेज नही करेगा। मतलब आमरण अनशन की तरफ जाने से भी पीछे नही हटेगा और अगर सरकार क्लास-C के लिए अगर सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक संघ के हित फैसला ले लेती है तो आने वाले समय में संघ धन्यवाद रैली से सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करेगा।
यह है मुख्य मांगे :-
समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े क्लास-C के करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों के केसों को जो 7मार्च ,2019 की पॉलिसी में आ रहे हैं, उनको वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं, जिसमे 5% कोटे की शर्त को हटाकर नियुक्तियाँ दी जाए। योग्यता के अनुसार भी आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणीयो में क्लास-C मेंनौकरी दी जाऐ।